छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ : चिटफंड मामले में फरार कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार! चक्रधर नगर और जूटमिल पुलिस को थी उसकी तलाश..

रायगढ़ : जिले में चिटफंड मामलों के फरार आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी निरंतर जारी है । इसी क्रम में कल चक्रधरनगर पुलिस की टीम द्वारा अनियमित वित्तीय कंपनी साईं प्रसाद प्रॉपर्टीज लिमिटेड के संचालक आरोपी शशांक बी भापकर को जिला बलौदा बाजार से प्रोडक्शन वारंट पर रायगढ़ लाकर विशेष न्यायालय (अंतर्गज छ.ग. के निक्षेपको के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005) रायगढ़ के समक्ष पेश कर गिरफ्तार किया गया ।

आरोपी शशांक बी भापकर की जिले के चक्रधरनगर एवं पुलिस चौकी जूटमिल को तलाश थी। दोनों ही जगह अनियमित वित्तीय कंपनी साईं प्रसाद प्रॉपर्टीज लिमिटेड के स्थानीय एजेंट, शाखा मैनेजर तथा कंपनी के संचालकों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विधि अनुरूप कार्यवाही की गई है ।

अनियमित वित्तीय कंपनी साईं प्रसाद प्रॉपर्टीज लिमिटेड के द्वारा वर्ष 2012 में अप्रैल से मई के मध्य रायगढ़ में आमजन को रकम जमा करने पर साढे 5 साल में निवेशक का रकम दोगुना होने और ज्यादा ब्याज देने का प्रलोभन देकर निवेशकों से लाखों रूपये जमा करा कर कंपनी को बंद कर भाग गए थे ।

थाना चक्रधरनगर में वर्ष 2016 में ग्राम छुहीपाली के पुनाऊ सिदार के आवेदन पर अपराध क्रमांक 126/2016 धारा 420, 467, 468, 471, 409, 120 बी आईपीसी 4,5,6 चिटफंड स्कीम पाबंदी अधिनियम एवं 6,5,10 छत्तीसगढ़ के निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । वहीं चौकी जूटमिल ( थाना कोतवाली) में प्रार्थी रंजीत साहू पिता गोपाल साहू उम्र 26 साल साकिन सरईभदर चौकी जूटमिल रायगढ़ के रिपोर्ट पर कंपनी के विरूद्ध अप.क्र. 378/2016 दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।

प्रकरण के अनुसंधान के क्रम में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा स्थानीय एजेंट आरोपी गोपी यादव, मैनेजर कुलदीप कश्यप, डायरेक्टर वंदना बी भापकर और बालासाहेब बी भापकर को गिरफ्तार किया गया है । आरोपी कंपनी साईं प्रसाद प्रॉपर्टीज लिमिटेड के डायरेक्टर के संबंध में रजिस्टार आफ कंपनीज गोवा से जानकारी प्राप्त किया गया । प्रकरण में आरोपी एजेंट गोपी यादव, मैनेजर कुलदीप कश्यप, डायरेक्टर श्रीमती वंदना बी भापकर, बालासाहेब भापकर के विरुद्ध चालान पेश किया गया । वही कंपनी के अन्य डायरेक्टर (1) प्रथमेश मिराजकर निवासी गांधी पथ चिंचवाड़, पुणे (2) शैलेश ए ए भोईर निवासी केशव नगर साईं नाथ मंदिर चिंचवड़ गांव पुणे (3) शशांक बी भापकर निवासी सीटीएस 1175 भक्ती पैराडाइज बिल्डिंग 3 लिंक रोड चिंचवाड़गांव फ्लैट पुणे (महाराष्ट्र) की गिरफ्तारी शेष होने से आरोपियों के विरुद्ध धारा 173(8) CrPC के तहत चालान न्यायालय पेश किया गया था ।

प्रकरण में फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी । विवेचना क्रम में आरोपी शशांक बी भापकर के उप जेल जिला बलौदा बाजार में निरुद्ध होने की जानकारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री मीना के दिशा निर्देशन पर थाना चक्रधरनगर से सहायक उपनिरीक्षक इंगेश्वर यादव के हमराह प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन आरक्षक शांति मिरी बलौदा बाजार रवाना हुई । जहां विवेचना कार्यवाही कर आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर रायगढ़ लाया गया ।

आरोपी शशांक बी भापकर को थाना चक्रधरनगर एवं चौकी जूटमिल (थाना कोतवाली) के मामले में गिरफ्तारी शुमार कर आरोपी से पूछताछ कर महत्वपूर्ण जानकारियां तथा कंपनी एवं आरोपी के चल-अचल संपत्ति के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया बाद आरोपी को विशेष न्यायाधीश रायगढ़ के न्यायालय पेश कर आरोपी शशांक बी भापकर पिता बालासाहेब के भापकर उम्र 33 वर्ष निवासी सुकवाती उद्यान सोसायटी पिपरी चिंचपड लिंक रोड पुणे (महाराष्ट्र) हाल मुकाम पंचशील टावर थाना कोरेगांव जिला पुणे (महाराष्ट्र) को जेल वारंट पर पुनः उप जेल बलौदा बाजार आरोपी को दाखिल किया गया है  ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026