छोड़कर सामग्री पर जाएँ

इंदौर के “पानी कांड” से सबक ले रायगढ़: शहर में खुली नाली से भीतर से गुजर रही निगम की पेयजल लाइन

रायगढ़, 7 जनवरी। इंदौर में दूषित पानी से फैले डायरिया प्रकोप और मौतों के बाद अब रायगढ़ में भी पेयजल पाइपलाइन की सुरक्षा को लेकर सवाल करना जरूरी हैं। आज वार्ड नंबर 32 जूटमिल–फटहामुड़ा की एक गली की तस्वीर  सामने आई हैं। जिसमें नगर निगम की ड्रिंकिंग वॉटर पाइपलाइन खुली गंदी नाली के ठीक के भीतर से जाती नजर आ रही है। ऐसा नजारा रायगढ़ में कई जगह देखने को मिल जाएगा। ऐसे पाइप लाइंस को “रिस्क-पॉइंट” मानकर समय रहते सुधारा नहीं गया तो जो इंदौर में हुआ, रायगढ़ भी हो सकता है।

(नीचे देखें वीडियो)

इंदौर हादसा: प्रशासन के आंकड़े

PTI आधारित रिपोर्ट्स के अनुसार इंदौर के भगीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण डायरिया का प्रकोप फैला, जिसमें प्रशासन ने 6 मौतों की पुष्टि की थी।  इन्हीं रिपोर्ट्स में बताया गया कि कुल 398 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए, जिनमें से 256 डिस्चार्ज हुए और एक समय 142 मरीज अस्पतालों में इलाजरत थे, जिनमें 11 मरीज ICU में बताए गए।

इंदौर में “पानी कैसे बिगड़ा”

रिपोर्टिंग के मुताबिक इंदौर में समस्या पानी के “सोर्स” से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में सामने आई, जहां सीवेज ओवरफ्लो या गंदगी के पेयजल पाइपलाइन में घुसने की बात अधिकारियों ने मानी है। ऐसी घटनाएं आमतौर पर पाइपलाइन में लीकेज/क्रैक, जॉइंट ढीले होने या ड्रेनेज लाइन के बहुत पास से पाइप बिछने पर बढ़ती हैं।

रायगढ़ में कैसे हो सकता है इंदौर कांड

पानी के पाइप लाइन की इंदौर जैसी स्थिति यहां भी दिखाई देती है। अगर इसके वैज्ञानिक और तकनीकी दृष्टिकोण से बात की जाए, तो फील्ड के एक्सपर्ट बताते हैं कि इसमें तीन संभावित स्थिति में नाली के पानी का पीने के पाइप लाइन में मिलने का जोखिम बढ़ सकता है।

लीकेज के साथ सक्शन रिस्क: पानी की सप्लाई बंद और चालू होने में पाइप में प्रेशर बदलता है। इसी दौरान अगर पाइप में छोटा क्रैक या लीकेज हो और आसपास में नाली का गंदा पानी हो। तो ऐसी स्थिति में नाली का गंदा पानी ड्रिंकिंग वॉटर के पाइपलाइन के अंदर खींचने का जोखिम बना रहता है।

जॉइट या कनेक्शन फेलियर:  इस स्थिति में भी नाली के किनारे एक्सपोज पाइपों में अगर कपलिंग या क्लैंप ढीले हों, तो कंटैमिनेशन का रास्ता बन सकता है।

क्रॉस कॉन्टमिनेशन जोन: जहां ड्रेनेज (नालियां) और पेयजल लाइनें एक ही कॉरिडोर में चलती हैं, वहां मरम्मत/खुदाई के दौरान गलत कनेक्शन या ब्रिच का खतरा रहता है।

हादसे के इंतजार से बेहतर ऐतिहात

फिलहाल तो यह स्थिति है जो हमने आपको बताई। यह एक जगह की बात नहीं है, शहर में ऐसे कई जगहे है, जिनकी इंदौर की घटना से सबक लेकर निशानदेही जरूरी है। ऐसी पाइपलाइन का लीकेज सर्वे और प्रेशर टेस्ट कराने की जरूरत है। नल के पानी के सैंपल लेकर coliform/E. coli जैसी जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करनी चाहिए  और जहां संभव हो वहां नाली के पास वाली लाइन को कवर या री-रूट करने जैसे प्रभावी कदम उठाने चाहिए। किसी हादसे के इंतजार करने से बेहतर है कि पहले से ही ऐतिहात बरता जाए।

—लेख समाप्त—-

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026