छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ सोशल मीडिया में उठापठक और छीछालेदरी की हद पार: मंच से मंत्री चौधरी को गाली, पब्लिक की ताली..? बेटे के गिरफ्तारी.? कुत्ता, नंगा, सफेद कबूतर, मारपीट, धमकी-चमकी… देखे दर्जनों स्क्रीनशॉट, मगर पहले जानिए पूरा मामला..

रायगढ़/तमनार। रायगढ़ तमनार में पिछले 8 दिसंबर से जिंदल पावर जनसुनवाई के बाद हुए घटनाक्रम से सोशल मीडिया में, सोशल एक्टिविस्ट राधेश्याम शर्मा के द्वारा मंत्री ओपी चौधरी  के खिलाफ अमर्यादित, अशोभनिय टिप्पणी के बाद से माहौल बहुत बदल गया। अब जनसुनवाई, पर्यावरण और ग्रामीणों की मांग का मुद्दा लगभग डाइवर्ट हो चुका है। जनसुनवाई और पर्यावरण से ज्यादा राधेश्याम शर्मा द्वारा मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ दिए जा रहे अमर्यादित बयान और उस पर चौधरी समर्थकों की टिप्पणियां हावी हो गई है। दर्जनों स्क्रीनशॉट से हम आपको यह साबित कर सकते हैं कि सोशल मीडिया में एक हफ्ता से एक अलग ही लेबल की उठापठक और छीछालेदरी चल रही है। जो इस मामले के बारे में जानते हैं, वह डायरेक्ट आर्टिकल के सबसे नीचे स्क्रीनशॉट पर चले जाएं और जो नहीं जानते हैं, उनके लिए छोटी सी डिटेल हमने दी है..

जनसुनवाई के दिन शुरू हुआ खेल

बीते 8 दिसंबर को जिंदल पावर को तमनार में कोल माइंस की जनसुनवाई थीं। जनसुनवाई के दिन तक इसे निरस्त करने की मांग को लेकर लैलूंगा विधायक विद्यावति सिदार समेत 14 गांव के ग्रामीण जनसुनवाई के निर्धारित जगह पर धरना देकर बैठे थे। सैकड़ो की तादाद में पुलिस बल भी था। वही पता चला कि प्रशासन ने किसी दूसरी जगह जनसुनवाई करवा दी। उसी जनसुनवाई के समर्थन वाले वीडियो सोशल मीडिया में तैरने लगे। वहीं दूसरी तरफ हजारों की संख्या में विरोध करने बैठे ग्रामीण इस जनसुनवाई को फर्जी बताते हुए इसे निरस्त करने की मांग करने लगे।

राधेश्याम शर्मा ने दी मंच से गाली

जनसुनवाई के दिन ही रायगढ़ से सोशल एक्टिविस्ट राधेश्याम शर्मा भी जनसुनवाई का विरोध करने पहुंचे थे। वहां उन्होंने मंच से कलेक्टर, विधायक, मंत्री सबको कोसने लगे। इसके अगले दिन सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल होने लगा। जिसमें रायगढ़ विधायक और पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी को राधेश्याम ने ‘कुत्ता’ कहा। जिसके बाद जनता ने ताली और सीटी बजाई। वैसे ही पब्लिक को एंटरटेनमेंट चाहिए होता है.. वहां भी वही हुआ। मगर इससे चौधरी के समर्थकों ने सीरियस ले लिया और उनमें खासी नाराजगी दिखी। उनके समर्थक इस वीडियो को सोशल मीडिया में जमकर वायरल करने लगे और राधेश्याम शर्मा के खिलाफ उन्होंने भी जमकर लिखा पढ़ा भी।

12 दिसंबर शुक्रवार का दिन

दूसरी तरफ राधेश्याम शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा भी शुरू से ही जनसुनवाई के विरोध में सोशल मीडिया में जमकर ख़िलाफत कर रहे थे। 12 दिसंबर को ग्रामीणों द्वारा तमनार में आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान किया गया था। उनका कहना था कि यह जनसुनवाई को फर्जी घोषित किया जाए। 12 तारीख को ही पर्यावरण मंत्री रायगढ़ में पहुंचे। जहां उन्होंने जन कल्याणकारी योजनाओं और कार्यों का निरीक्षण और लोकार्पण किया।

राधेश्याम के बेटे दीपक शर्मा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इसी बीच खबर आई की राधेश्याम शर्मा के पुत्र दीपक शर्मा को उनके घर बोहीदार पारा से रायगढ़ पुलिस ने हिरासत में लिया। सोशल मीडिया मे यह खबर धीरे-धीरे तैरने लगी। परिजनों और परिचितो का कहना था कि अंधेरा होने तक यह पता कि दीपक को पुलिस कहां और क्यों ले गई..?

उसी दिन शाम को उनके मोहल्ले के रहने वाले और यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल कोतवाली पहुंचे। जहां उन्हें कोई जानकारी न मिलने के बाद एसपी ऑफिस के सामने गांधी प्रतिमा के सामने मोहल्ले वालों के साथ धरने पर बैठ गए।

इसी बीच खबर आई की दीपक शर्मा को शांति भंग की धारा के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अगले दिन शनिवार रविवार होने के कारण उनकी सुनवाई अब सोमवार को ही होगी।

इधर राधेश्याम शर्मा ग्रामीणों के धरने और आर्थिक चक्का जाम में शामिल हुए। जहां उन्होंने मीडिया में एक बार फिर से पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी पर अभद्र और मर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। इसकी वीडियो भी वायरल होने लगी। इस बार यह वीडियो शेयर करते हुए ओपी चौधरी के समर्थक और भी ज्यादा आग बबूला और आक्रामक दिखे।

फिलहाल सोशल मीडिया में घमासान जारी है नीचे कुछ स्क्रीनशॉट हैं। जिन्हें देखकर आप समझ जाएंगे कि सोशल मीडिया के बाहर तो बहुत ठंड है मगर वहां का माहौल कितना गरम है..

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026