छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ एसपी सदानंद कुमार ने ली अपराध समीक्षा बैठक! कोल खनन, जुआ, सट्टा, शराब और कबाड़ पर अंकुश लगाने थाना और चौकी प्रभारियों को 4:00 से 8:00 तक खुद पेट्रोलिंग का निर्देश! और भी बहुत कुछ.. पढ़े ख़बर

  • विजुअल पुलिसिंग के साथ अपराधों पर नियंत्रण व असामाजिक तत्वों पर करें कार्रवाई……एसएसपी सदानंद कुमार…
  • अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी ने थाना प्रभारियों को अवैध कोल खनन, जुआ, सट्टा, शराब और कबाड़ पर अंकुश लगाने के दिये निर्देश…..
  • सीएसपी और एसडीओपी को अपराध नियंत्रण और रोड़ एक्सीडेंट में कमी लाने की दिशा पर साथ-साथ काम करने के निर्देश….
अपराध समीक्षा बैठक

रायगढ़। कल जिले का चार्ज लेने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ सदानंद कुमार द्वारा आज सुबह 9:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ में जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना/चौकी प्रभारियों तथा इकाई के समस्त शाखा प्रमुखों के साथ बैठक लिया गया। बैठक में एसएसपी सदानंद कुमार ने अपने कार्य करने के विजन को पुलिस अधिकारियों के साथ साझा कर थाना, चौकी प्रभारियों से कहा गया कि सभी एक्टिव मोड पर आ जावें। उन्होंने विजिबल पुलिसिंग के माध्यम से अपराधों पर नियंत्रण व असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के निर्देश थाना, चौकी प्रभारियों को दिया गया है।

बैठक में एसएसपी सदानंद कुमार

अपराध समीक्षा बैठक के प्रारंभ में उपस्थित जिले के अधिकारी, कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रायगढ़ अनुभाग के थाना की पेंडेंसी से समीक्षा बैठक की शुरूआत किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले में पुलिसिंग बढ़िया होनी चाहिये कहते हुए थाना क्षेत्र में निरंतर पेट्रालिंग के साथ थाना, चौकी प्रभारियों को प्रतिदिन शाम 4:00 से रात्रि 8:00 बजे पेट्रोलिंग पर स्वयं रहने के निर्देश दिये तथा सुबह थाने की पेट्रोलिंग के अलावा डायल 112 के वाहन को स्कूल तथा पार्कों के नजदीक पेट्रोलिंग कराने के निर्देश दिये गये हैं।

उन्होंने सोशल पुलिसिंग के तहत “हमर सियान, हमर बेटी-हमर, हमर मान, साइबर चेतना, पुलिस जन चौपाल, चलित थाने जैसे कार्यक्रमों को जारी रखने कहा गया । उन्होंने सभी थाना, चौकियों में अनिवार्य रूप से आगंतुक रजिस्टर बनाकर प्रत्येक आने, जाने वाले व्यक्तियों के नाम, संपर्क नंबर अनिवार्य रूप से रजिस्टर में नोट कराने कहा गया।

अपराध समीक्षा बैठक

मीटिंग में राजपत्रित अधिकारियों को अपराधों पर नियंत्रण के लिए कार्यवाही कराने के साथ-साथ रोड एक्सीडेंट में कमी लाने के लिए निरंतर आवश्यक कार्यवाही करने कहा गया। साथ ही अधिकारियों को उनके अनुभाग में लगाए गए सीसीटीवी कैमरा की समीक्षा करने और अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने कहा गया है।

एडिशनल एसपी संजय महादेवा को शहर के विभिन्न इलाकों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से कराए जाने का निर्देश दिया गया है । बीट सिस्टम को और अधिक मजबूत करने पर जोर देते हुए थानाक्षेत्र में बाहर से आए व्यक्तियों की चेकिंग तथा जिले में अवैध कोल खनन, जुआ सट्टा, शराब और अवैध कबाड़ पर अंकुश लगाने लगातार कार्यवाही का निर्देश थाना, चौकी प्रभारियों को दिया गया और कहा गया कि थाना क्षेत्र के ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करें जो ज्यादातर झगड़ा विवाद में शामिल रहते हैं।

प्राप्त शिकायतों का निराकरण 7 दिन के भीतर

प्राप्त शिकायतों का निराकरण 7 दिन के भीतर, शिकायतकर्ता के पास जाकर कथन, बयान लेकर करने को उचित जांच कार्यवाही बताया गया। जिसका पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना चौकी प्रभारियों को 10 दिनों अवसर देते हुए पेंडेंसी कम करने और माइनर और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अधिकाधिक करने का लक्ष्य देकर आगामी दिनों में विस्तृत अपराध समीक्षा बैठक लेने अधिकारियों को बताया गया।

बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण, रक्षित निरीक्षक, थाना/चौकी प्रभारी तथा पुलिस कार्यालय के स्टाफ उपस्थित थे ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026