छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: कोतवाली पुलिस के हाथ आया देसी पिस्टल के साथ संदिग्ध व्यक्ति! उर्दना तिराहा पर रेड कर पकड़ी पुलिस टीम..

रायगढ़। आज दोपहर कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर उर्दना तिराहा के पास एक व्यक्ति को देसी पिस्टल के साथ सुरक्षा पूर्वक गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति उर्दना तिराहा के पास पिस्टल के साथ देखा गया है। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा तत्काल थाने से सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा पुलिस स्टाफ के साथ मौके के लिए रवाना किए। जहां कोतवाली पुलिस द्वारा सुरक्षा उपाय अपनाते हुए संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। जिसके पैंट पॉकेट में एक देसी पिस्टल रखा हुआ मिला।

जब्त पिस्टल

संदिग्ध से उसके नाम, पता की जानकारी लेने पर उसने अपना नाम बैजनाथ सिंह पिता इंद्रदेव सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी गोपीबिगहा थाना डेहरी जिला रोहतास (बिहार) हाल मुकाम ग्राम खैरपुर थाना कोतरारोड़, रायगढ़ का रहने वाला तथा स्वयं की गाड़ी चलाना बताया है। पिस्टल के संबंध में बैजनाथ सिंह कोई लाइसेंस नहीं होना बताते हुए 6 माह पहले बिहार रोहतास से एक अज्ञात ड्राइवर से देसी पिस्टल अपनी सुरक्षा के लिए रखना बताया है। आरोपी बैजनाथ सिंह पर थाना कोतवाली रायगढ़ में धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026