छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: ड्यूटी से रात भर घर नहीं आया युवक! अगले दिन अमलीभवना के सुनसान एरिया में मिली लाश..? परिजन जता रहे हत्या की का शक..?

रायगढ़। शनिवार को जुटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत लापता युवक की लाश अमली थाना क्षेत्र में मिली। युवक 30 जून की रात से लापता था। परिजनों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से उसके पतासाजी का प्रयास भी किया जा रहा था। इसी बीच अगले दिन शनिवार को अमलीभवना के पास खेत मे उसकी लाश बरामद हुई। युवक जुटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवम मोटर्स में कैसियर का काम करता था।

क्षेत्र जहां मृतक की लाश मिली

मृतक युवक की पहचान गढ़उमरिया निवासी मनीष पंडा उर्फ पप्पू (36 वर्ष) रूप में की गई। मृतक छातामुड़ा स्थित शिवम मोटर्स में कैशियर का काम करता था। शनिवार 30 जून को वह रोज की तरह अपने काम पर सुबह 10:00 बजे निकला। परिजनों के अनुसार उसने रात करीब 9:00 बजे के आसपास फोन कर थोड़ी देर में घर आने को कहा था। मगर वह रात भर घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी लगातार बंद बता रहा था। देर रात उसकी पतासाजी की गई मगर कोई सुराग नहीं मिला। सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसकी पतासाजी करने की कोशिश की गई।

गुमशुदगी के लिए सोशल मीडिया

अगले दिन शनिवार शाम को पुलिस को अमलीभवना के पास एक युवक की लाश मिलने की सूचना मिली। पुलिस के सामने इसकी शिनाख्ती के लिए मृतक के बड़े भाई ने इसकी पहचान की। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक की लाश

युवक की लाश जिस स्थिति में मिली है, वह संदेहास्पद है। जानकारी के अनुसार 4 साल पहले युवक ने प्रेम विवाह किया था। उसका एक 4 साल का बेटा भी है। शरीर पर फ्लाईऐश और मिट्टी काफी मात्रा में लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद से काफी कुछ स्पष्ट होने की उम्मीद है। लाश स्थिति देखने के बाद मृतक के परिजन इस मामले में हत्या का संदेह जता रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026