छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ : बिजलीकर्मी बताकर गांव के ट्रांसफार्मर को पिकअप में लोडकर चोरी कर भाग रहे थे युवक…ग्रामीण वालों ने दौड़ाकर दबोचा

रायगढ़ : आज दिनांक 05.01.2023 को थाना घरघोड़ा में लैलूंगा उपसंभाग के सहायक यंत्री पंकज कुमार (उम्र 28 साल) द्वारा घरघोड़ा के ग्राम सहसपुर से कुछ युवकों द्वारा बिजलीकर्मी बनकर ट्रांसफार्मर चोरी करने का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। रिपोर्टकर्ता बताया कि कल रात्रि इसे ग्राम सहसपुर का बाबुलाल राठिया मोबाइल पर कॉल कर बताया कि कुछ युवक पिकअप वाहन लेकर गांव आये और विद्युत विभाग से आये हैं कहकर मेन बस्ती ग्राम सहसपुर के विद्युत ट्रांसफॉर्मर डी.पी. के नीचे रखे हुए विद्युत ट्रांसफॉर्मर को अपने पीकअप वाहन में लोडकर ले जाया जा रहे थे,

गांववालों को शंका होने पर कुछ दूर दौडाकर दोबारा पूछताछ करने पर ड्रायवर के साथ आये हुए लड़के गाड़ी से उतर कर भाग गये । सूचना पर गांव पहुंचा, गांववाले ड्रायवर को पकड कर रखे थे और घरघोड़ा पुलिस को भी सूचना दिया गया था । पीकप वाहन क्र. सीजी-15-ए-3298 में आरोपियों द्वारा चोरी किया हुआ ट्रांसफॉर्मर लोड था । ड्रायवर से पूछताछ करने पर अपना नाम रामगोपाल साहू निवासी झोपडीपारा जूटमिल रायगढ़ का होना बताया।

सहायक यंत्री के रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में आरोपी रामगोपाल साहू पर चोरी का अपराध दर्ज कर घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी रामगोपाल साहू पिता स्व. संतोष साहू उम्र 26 वर्ष सा. झोपडीपारा जूटमील चौकी जूटमील थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ (छ.ग.) के मेमोरंडम पर एक महिन्द्रा पीकप वाहन क्र. सीजी-15-ए-3298 पुराना इस्तेमाली चालू हालत में मय चाबी (2) एक बिजली का पुराना फेल्ड ट्रांसफॉर्मर 25 के.व्ही. कीमती लगभग 47,000 रूपये का जप्त किया गया है।

आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया है, जिसे गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराकर आज दिनांक 05.01.2023 के दोपहर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026