छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: बावलीकुआं क्षेत्र में घर घुसकर मारपीट करने वाले बापू नगर के तीन युवक गिरफ्तार! कोतवाली ने रिमांड में भेजा जेल

रायगढ। कल रात चूना भट्ठा के पीछे कोतरारोड बावलीकुआं में रहने वाले दो परिवार के सदस्यगण थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराये कि बापू नगर के कुछ युवक, एक लड़के को ढूंढते हुए जबरन घर में घुसकर गाली गलौच, मारपीट किये हैं। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपियों के विरूद्ध दो अलग-अलग अपराध दर्ज कर कोतवाली पुलिस ने मारपीट में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

घटना को लेकर बाबली कुंआ में रहने वाली श्रीमती ननकी बाई महंत और श्रीमती सुमित्रा निषाद के द्वारा आरोपियों पर घर घुसकर अश्लील गाली-गलौच कर जान से माने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का व डण्डा से मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । रिपोर्टकर्ता के बताये अनुसार नामजद आरोपी अभय सोना, श्रीकांत गन और अन्य के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नामजद आरोपियों की धरपकड़ करने पर मारपीट में शामिल उनके एक साथी सावन बेहरा को भी हिरासत में गया है, मारपीट में शामिल अन्य आरोपी फरार है। जिनकी पतासाजी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी (1) अभय सोना पिता क्रांति सोना 18 साल (2) श्रीकांत गन पिता गोपीनाथ गन 18 साल (3) सावन बेहरा पिता संजू बेहरा उम्र 22 साल तीनों निवासी बापू नगर थाना कोतवाली रायगढ़ से बांस का डंडा जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, दिलीप भानु तथा हमराह स्टाफ की आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में अहम भूमिका रही है ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026