छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को पीट पीटकर उतारा मौत के घाट! प्रेमी और बच्चों के साथ हो गयी थी फरार

रायगढ़। जिले में पत्नी ने अपनी कथित प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पति की हत्या के बाद महिला अपने कथित प्रेमी और बच्चों के साथ फरार हो गयी। घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई ने अपनी भाभी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

घटना के संबंध में पुलिस को मृतक के छोटे भाई विजय धनवार ने बताया कि वे लोग दो भाई हैं और दोनों अलग-अलग रहते हैं। 30 जनवरी की रात को 11:00 बजे उसके बड़े भाई के पड़ोस में रहने वाली महिला ने उसे आकर बताया कि उसकी भाभी समारी धनवार (उम्र 30 साल) और भागीरथी राठिया नाम के आदमी ने उसके बड़े भाई चेतन राठौर को पूरी तरीके से पीटा है। मामले की जानकारी मिलते ही वह अपने बड़े भाई चेतन राठिया के घर पहुंचा।

घर पहुंचने पर उसने देखा कि उसका बड़ा भाई जमीन पर पड़ा हुआ है और उसके सिर से खून बह रहा है। उसने तुरंत 112 को फोन किया। उसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां अगले दिन रात 9:00 बजे उसकी मौत हो गई।

पुलिस हिरासत में मृतक की पत्नी

लैलूंगा पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत अपराध दर्ज दर्ज कर दोनों की पतासाजी शुरू कर दी। उनके कई ठिकानों में छापे मारे गए। मुखबिरों को एक्टिव किया गया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली थी मृतक की पत्नी समारी धनवार गांव अपने घर आई हुई है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि समारी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पुलिस को अपने इकबालिया बयान में बताया है कि उसका और भागीरथी के बीच प्रेम संबंध था और उन दोनों ने ही मिलकर मृतक की पिटाई की। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026