छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: ड्यूटी से लौट रहे दो सिक्योरिटी गार्ड सड़क हादसे का शिकार ! दोनों की मौके पर मौत

रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई। ड्यूटी से लौट रहे दो सिक्योरिटीगार्ड सड़क हादसे का शिकार हो गए. उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई है। हादसे में बाइक सवार दोनो ने मौके पर दम तोड़ दिया है। घटना लारीपानी दुर्गापुर के पास की है।

मिली जानकारी के अनुसार लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बांसडांड निवासी महेश सिदार पिता भोग प्रसाद सिदार (26 वर्ष) और झारखंड प्रांत के सिमडेगा जिला अंतर्गत कुरडेगा थाना क्षेत्र के ग्राम बघिमा निवासी मिलाप नायक पिता मोहन नायक (24 वर्ष) घरघोड़ा क्षेत्र के एनटीपीसी में सुरक्षागार्ड की नौकरी करते थे।

सिक्योरिटीगार्ड सड़क हादसे का शिकार

ऐसे में शनिवार को भी दोनों ड्यूटी में आए हुए थे। जिससे रात में इनका ड्यूटी खत्म होने के बाद दोनों एक ही बाइक से वापस बांसडांड जा रहे थे। इस दौरान लारीपानी मेन रोड के घाटी में पहुंचे थे कि इनकी बाइक गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे एक पेंड़ से इनकी बाइक टकरा गई। जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

सिक्योरिटीगार्ड सड़क हादसे का शिकार

इस दौरान अंधेरा होने के कारण किसी राहगीर की नजर नहीं पडऩे के कारण काफी समय तक दोनों युवक घायल हालत में पड़े हुए थे। ऐसे में सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने देखा कि दोनों युवक गंभीर हालत में पड़े हुए हैं तो इसकी सूचना डायल 112 को दिया। जिससे लैलूंगा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को उपचार के लिए अस्पताल ले गए. जहां डाक्टरेां ने प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया। 

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026