छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल का सांसद गोमती साय को खुला खत! आरक्षण मुद्दे पर घेरा! सैकड़ों युवाओं के साथ मिलने का मांगा समय..! पढ़िए और क्या लिखा है खुले खत में

रायगढ़। रायगढ़ यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आशीष जायसवाल के द्वारा रायगढ़ सांसद गोमती साय को एक खुला पत्र लिखा गया है। यह पत्र छत्तीसगढ़ में नई आरक्षण नीति लागू करने को लेकर है।  आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में आरक्षण बढ़ाकर 78% कर दिया गया है। जिसका विधेयक छत्तीसगढ़ में पारित कर कानून बनाने के लिए राज्यपाल के पास भेजा गया है। जो महीनों से लंबित है।

पत्र पोस्ट करते यूथ कांग्रेस अध्यक्ष

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने रायगढ़ सांसद गोमती साय कों अपने खुले पत्र में राजनीतिक उदासीनता त्याग कर छत्तीसगढ़ की नई आरक्षण नीति लागू करने करने के लिए दिल्ली तक पहल करने की बात कही है। अपने पत्र में उन्होंने नए आरक्षण बिल को छत्तीसगढ़ के युवाओं के हित में बताते हुए कहां है कि राज्यपाल द्वारा भाजपा के इशारे पर बिल को रोका गया है।

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष का सांसद का लिखा गया खुला पत्र

अपने पत्र में उन्होंने रायगढ़ सांसद से निवेदन किया है कि इस बिल के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करें और राज्यपाल को हस्ताक्षर करने के लिए प्रेरित करें इसके साथ ही उन्होंने सासंद से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए मिलने के लिए समय भी मांगा है।

https://twitter.com/ashishj74844891/status/1618178738709221380?t=kcSjmvTm4ItHOH711fstSQ&s=08

आपको बता दें कि आरक्षण बिल को लेकर राज्यपाल के खिलाफ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार मीडिया में बयान दे रहे हैं। कल उन्होंने इस संबंध में कहा था कि “जब कर्नाटक में बढ़े आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर हो सकता है, तो फिर यहां क्या दिक्कत है। यह आरक्षण का बिल है। देश में कई जगह पर लागू है, तो फिर इसमें हस्ताक्षर करने में क्या तकलीफ आ रही है। जो कर्नाटक में आप कर सकते हैं, तो यहां क्यों नहीं कर सकते हैं। कर्नाटक के राज्यपाल का अलग दायित्व है और यहां के राज्यपाल का अलग दायित्व है, क्योंकि वहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। वहां पर आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर कर सकते हैं और यहां पर नहीं कर सकते। ये दोहरा चरित्र ना चले।”

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026