छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ की बेटी का मुम्बई मे सम्मान! छत्रपती शिवाजी महाराज अचीवमेंट अवार्ड से हुईं सम्मानित!

मुम्बई। हमारे शहर रायगढ की बेटी ख्यातिप्राप्त पर्वतारोही याशी जैन को मुम्बई की संस्था “पीपुल्स आर्ट सेन्टर मुम्बई” द्वारा छत्रपती शिवाजी महाराज अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा है । पिछले दिनो मुम्बई के पाँश एरिया हीरानन्दानी की फाईव स्टार होटल मेलूहा फर्न मे एक रंगारंग कार्यक्रम मे कई मराठी दिग्गजो के साथ याशी को उक्त अवार्ड से नवाजा गया। यह सम्मान मुम्बई उत्तर से सांसद श्री गोपाल शेट्टी और मुम्बई के रिटायर्ड जज श्री डाँ. प्रकाश कुमार टी राहुले के कर कमलो द्वारा प्रदान किया गया।

पर्वतारोही याशी जैन का मुम्बई में सम्मान

उक्त कार्यक्रम मे यह अवार्ड पाने वालो मे मराठी सिनेमा के जाने पहचाने एक्टर श्री सुबोध भावे , मुम्बई के रिटायर्ट पुलिस अधिकारी श्री सुरेश वाली शेट्टी , कई जाने पहचाने डाक्टर्स और नृत्य व कला के क्षेत्र के कई दिग्गज कलाकार शामिल है । इस कार्यक्रम के आयोजक श्री गोपकुमार पिल्लई ने बताया कि छत्रपती शिवाजी महाराज की जन्म जयंती पर यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है और देश के हर क्षेत्र से दिग्गजो को चुना जाता है ।और ये वर्ष इस अवार्ड का सफलतम 13वाँ वर्ष है ।

जैसा कि आप सभी जानते है पर्वतारोही याशी रायगढ व छत्तीसगढ मे ख्यातिप्राप्त है। और वो छत्तीसगढ की पहली बिटिआ है जिन्होने विश्व के चार महाद्वीपो के हाईयेस्ट पर्वतो को फतह किया है । और विश्व की सबसे ऊंची चोटी माऊंट एवरेस्ट के साथ मात्र 26 घंटो मे विश्व की चौथी ऊंची चोटी माऊंट लोत्से फतह कर एशिया रिकार्ड बनाने वाली सबसे कम उम्र की महिला प्रतिभागी बन गई है । इसके लिये उनका नाम एशिया बुक आँफ रिकार्ड मे भी शामिल किया गया है ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026