छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ के कोतरारोड पुलिस द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित कर… महिला संबंधी अपराध- अनाचार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, मारपीट, टोनही, दहेज प्रताडना, अपहरण, बाल विवाह, मानव तस्करी, एसिड अटैक, लैंगिक व साइबर अपराधों के बचाव एवं उपाय हेतु जागरूक किया।

रायगढ़ : आज दिनांक 24.12.2022 को थाना कोतरारोड़ अंतर्गत ग्राम उच्चभिट्टी में एनएसएस कैंप तथा ग्राम कोसमपाली में वार्षिक महिला अधिवेशन कार्यक्रम में कोतरारोड़ पुलिस द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित छात्राओं तथा युवती, महिलाओं को विविध अपराधों की जानकारी एवं बचाव के उपाए देकर उन्हें जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतरारोड़ उप निरीक्षक गिरधारी साव ने छात्र-छात्राओं को विस्तार से बालकों के अधिकारों की जानकारी दिया गया तथा महिला सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति ऐप हेल्प लाइन नम्बर डॉयल 112 की जानकारी देकर उसके उपयोगिता के संबंध में बताये ।

वार्षिक महिला अधिवेशन के कार्यक्रम में थाना प्रभारी ने युवतियों को महिला संबंधी अपराध- अनाचार, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, मारपीट, टोनही, दहेज प्रताडना, अपहरण, बाल विवाह, मानव तस्करी, एसिड अटैक, लैंगिक व साइबर अपराधों की जानकारी दी गई।

पीड़ित को प्राप्त होने वाली सहायता, क्षतिपूर्ति के संबंध में जानकारी दिया गया और ऐसी घटनाओं की शिकायत थाने में कर आरोपी को सजा दिलाने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में थाना प्रभारी कोतरारोड़ के हाथों उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवती को पुरस्कार वितरण भी किया गया ।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026