छोड़कर सामग्री पर जाएँ

चक्रपथ पुलिया के नीचे बहती कार से कूदने वाली रहस्यमई महिला का दर्ज हुआ बयान… उठा नटवर अग्रवाल की मौत से पर्दा

रायगढ़। मंगलवार की शाम 7:00 बजे के आसपास चक्रपथ पुलिया के नीचे एक कार बह गई थी। इस मामले में काफी सनसनी मचाई थी। इस घटना में कार में बैठे मिट्ठूमुडा निवासी एक व्यापारी नटवर अग्रवाल की मौत हो गई थी। जिसकी लाश अगले दिन सुबह गाड़ी की पिछली सीट में मिली। वहीं घटना के समय कार में एक महिला भी मौजूद थी।जिसने कूदकर अपनी जान बचाई थी। घटना के बाद से महिला का कोई पता नहीं था। इस कारण इस घटना पर कई शक और सवाल उठ रहे थे।

शहर में व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से इस रहस्यमई महिला को लेकर कई सवाल किया जा रहे थे। जैसे कि वह महिला कौन थी..? उसका उसे व्यापारी के साथ क्या संबंध था और घटना के बाद क्यों फरार हो गई..? इन सभी सवालों से पुलिस ने पर्दा हटा लिया है। पुलिस ने कॉल डिटेल और सीसी टीवी फुटेज के आधार पर महिला को पहचान लिया है और महिला का बयान भी दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक कि महिला इतवारी बाजार की रहने वाली है। पहले मृतक व्यापारी के यहां घरेलू काम किया करती थी। उसके दो बच्चे हैं। मृतक व्यापारी द्वारा उसके परिवार का खर्चा भी उठाया जाता था। घटना की रात वह व्यापारी के साथ उसकी कार में बैठकर मेडिकल कॉलेज के पास अपने लिए जमीन देखने के लिए जा रही थी। इतने में यह हादसा हो गया। उसने कुद कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद लोगों की भीड़ और वीडियो बनाते हुए देखकर वह डर गई थी। इसके बाद वह बदहवास अवस्था में लिफ्ट मांग कर अपने घर गई।

महिला के बयान के साथ परिजनों का भी बयान लिया गया है। परिजन भी महिला के बयान से संतुष्ट है। साथ ही परिजनों ने लोगों से निवेदन किया कि यह एक दुखद हादसा है। यह सिर्फ एक दुर्घटना है। लोगों से निवेदन है कि सोशल मीडिया में इस घटना के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई भी अफवाह ना फैलाई जाए।

संबंधित खबर और वीडियो

संबंधित खबर

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026