छोड़कर सामग्री पर जाएँ

ओपी चौधरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा; वो निप्प्ट गंवइया है.. फिर जो आया मंत्री ओपी का जवाब..

लोकसभा चुनाव खत्म हो गए मगर छत्तीसगढ़ में उसके बाद भी नेताओं में जुबानी जंग बरकरार है। फिलहाल ये जुबानी जंग अब छत्तीसगढ़ के दो कद्दावर नेता वित्त मंत्री ओपी चौधरी (OP Chaudhary) और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत (Charan das Mahant) के बीच चल रही है.

चरणदास महंत सक्ती विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं और नेता प्रतिपक्ष हैं। वहीं, ओपी चौधरी रायगढ़ विधानसभा के विधायक हैं और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उनके पास वित्त विभाग की जिम्मेदारी है।

दरअसल, चरणदास महंत शुक्रवार को कोरबा लोकसभा सीट पर मतदाताओं का आभार जताने पहुंचे थे। कोरबा लोकसभा सीट से उनकी पत्नी दूसरी बार सांसद बनी हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ओपी चौधरी निपट गंवइहा है।

क्या बोले सीडी महंत

मीडिया से चर्चा करते हुए चरणदास महंत ने कहा कि ओपी चौधरी निपट गंवइहा है। अगर उसे गांव की बोली समझ में नहीं आती है तो कुछ नहीं कह सकते हैं। जैसे खरबूजा खरबूजा को देखकर रंग बदलता है। वैसे बीजेपी में जाने के बाद अपना रंग बदल रहा है। मैं ओपी चौधरी को चेतावनी देता हूं कि वह छत्तीसगढ़िया ही बना रहे।

ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर चरणदास महंत का एक वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि हां महंत जी मैं गवनियां हूं , गांव में पैदा हुआ हूं.

ओपी ने किया पलटवार 

चरणदास महंत के इस बयान के वीडियो को ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा है कि हां, महंत जी मैं गंवइया हूं…गांव में पैदा हुआ, गांव में पला बढ़ा. मुझे तो गांव और छत्तीसगढ़ की माटी से प्यार है. आप भले गांव वालों के प्रति हीन भावना रखते हों, उन्हें गंवइहा कहकर अपमानित करते हों…

लेकिन मुझे तो गांव का होने पर गर्व है. आपको शायद पता ही होगा छत्तीसगढ़ और भारत भी गांवों में ही बसता है और मेरी तरह हर छत्तीसगढ़िया को गांव पर गर्व है. 

क्या है मामला और कहां से हुई थी शुरुआत

इसकी शुरुआत होती है, राजनांदगांव की नामांकन रैली से. नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने राजनांदगांव में नामांकन रैली के दौरान छत्तीसगढ़ी भाषा में पीएम मोदी के सिर पर ”लाठी” मारने की बात कही थी.

उस वक़्त पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए चुनाव प्रचार के लिए राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को लेकर विवादित प्रतिक्रिया दी थी. चरणदास महंत ने ठेठ छत्तीसगढ़ी  में कहा था कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ लाठी पकड़ने वाले आदमी पूर्व सीएम भूपेश बघेल हो सकते हैं, इन्हें जिताकर दिल्ली भेजिए. चरणदास महंत का बयान सुर्खियों में बना हुआ है.

इसी पर जबाव देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, चरणदास महंत ने कांग्रेस को निपटाने का काम किया है. महंत के षड्यंत्र से 3 कांग्रेस प्रत्याशियों पर ”लाठी” चल गई है. महंत ने राजनांदगांव से भूपेश बघेल का कबाड़ा कर दिया है.

ओपी के इस बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि ओपी गांव के व्यक्ति हैं. लेकिन छत्तीसगढ़ी कहावत का अर्थ नहीं समझे पाए हैं. मेरा बयान किसी को हराने का नहीं था, मैंने उस पर माफी भी मांगी थी. मैं अब भी कहता हूं, मोदी के खिलाफ भूपेश मजबूती से लड़ सकते हैं. मेरे बयान को गलत ढंग से नहीं लिया जाना चाहिए.

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026