छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लैलूंगा में बगावत! सुरेन्द्र सिदार का निर्दलीय लड़ने का ऐलान.. मुश्किल में कांग्रेस! हो सकता है त्रिकोणीय संघर्ष..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा के बाद रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र से बगावत की खबर आ रही है। यहां सिटिंग विधायक चक्रधर सिदार की जगह विद्यावती सिदार को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार की बात करे तो वो लैलूंगा से पूर्व विधायक प्रेमसिंह सिदार की पुत्रवधू है। राजनीति से काफी दिनों से जुड़ी है। पूर्व बीडीसी और वर्तमान में ग्रामीण कांग्रेस की अध्यक्ष पद पर हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार

इसी बीच आज सुबह लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिदार ने बगावत का बिगुल बजा दिया है और उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा भी कर दी है। सुरेंद्र सिदार जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। तमनार क्षेत्र में उनकी काफी पकड़ मानी जाती है।

सुरेन्द्र सिदार की फेसबुक पोस्ट

लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र को भौगोलिक स्थिति से समझा जाए तो यह तमनार और लैलूंगा दो बड़े तहसील में बटा हुआ है। जीत का आंकड़ा देखा जाए तो ज्यादातर तमनार क्षेत्र से ही विधायक निकल कर आते हैं। सुरेंद्र सिदार कई सालों से विधायक के लिए जमीनी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। हाल के कुछ सालो में लोकप्रियता और राजनीतिक कद दोनो काफी बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में उनकी बगावत कांग्रेस पार्टी को सीधे सीधे प्रभावित करेगी, इसमें किसी प्रकार की कोई शंका या संशय नहीं है।

सुरेंद्र सिदार

क्यों कट गया सिटिंग एमएलए का पत्ता..??

भाजपा ने इस विधानसभा सीट पर पहले ही पूर्व विधायक सुनीति सत्यानंद राठिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया हैं। आपको बता दे कि उनके पति सत्यानंद राठिया भी विधायक रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के महिला कार्ड के आगे कांग्रेस ने भी वर्तमान विधायक की टिकट काटकर महिला उम्मीदवार को टिकट दिया है। देखा जाए तो वर्तमान विधायक चक्रधर सिदार का सीधापन, बेदाग छबि और राजनीतिक अज्ञानता ही उनके लिए घातक साबित हुई। किसी भी काम के लिए दबाव और प्रभाव बनाने में उन्होने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई! चाहे वह क्षेत्र के विकास की बात हो या फिर कार्यकर्ताओं के हित की। इसी कारण उनके करीबी और खास लोग उतना फायदा नहीं उठा पाए, जितने की उम्मीद की गई थी.. वजह यही हुई कि उनके करीबी ही उनसे काफी नाराज चल रहें थे और उनपर निष्क्रियता का टैग लगा दिया गया और अटकलों के मुताबिक़ पार्टी ने भी उनमें को दिलचस्पी नहीं दिखाई और उनकी जगह विद्यावती पर दाव लगाया।

महिला कार्ड

सुरेंद्र सिदार ने भी माहौल को समझकर टिकट के लिए तगड़ी दावेदारी पेश की थी। रायपुर से दिल्ली तक काफी जुगत और भागदौड़ भी की थी। लेकिन भाजपा द्वारा महिला प्रत्याशी की घोषणा के बाद से ही उनकी दावेदारी पर ग्रहण लगना शुरू हो गया था। कांग्रेस ने भी महिला बनाम महिला की नीति पर भरोसा जताया और विद्यावती को टिकट दी। नतीजा यह हुआ कि सुरेंद्र सिद्धार्थ नाराज हो गए और बागी बनाकर सार्वजनिक रूप से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। उनकी बगावत पार्टी के लिए आगे जाकर बहुत बड़ा सिर दर्द होने वाली है। राजनीतिक जानकारों के मुताबिक मामला पिछली बार रायगढ़ विधानसभा की तरह त्रिकोणीय भी हो सकता है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026