छोड़कर सामग्री पर जाएँ

RIG ब्रेकिंग: भयानक सड़क हादसा! ट्रेलर और कार हुई भिड़ंत! कार सवार युवा ठेकेदार की मौके पर ही मौत.. कार में फस कर रह गयी बॉडी…

रायगढ़ : जूटमिल चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसा निकलकर आ रही है। जहाँ किरोड़ीमल नगर निवासी 27 वर्षीय युवा ठेकेदार अतुल तिवारी की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक ओडिशा से वापस रायगढ़ आ रहा था। इसी दौरान झलमला के पास उसकी हुंडई कार और ट्रेलर की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। और उसकी बॉडी कार में ही फस गई।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर आजाद चौक के पास रहने वाला युवा ठेकेदार अतुल तिवारी किसी काम से आज शाम करीब 4.30 बजे आस पास ओडिशा रोड की तरफ जा रहा था इसी दौरान ट्रेलर से उसकी कार में जोरदार टक्कर हो गई, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अतुल तिवारी राज एसोसिएट फर्म के मालिक था, और विभिन्न कंपनियों में ठेकेदारी का काम करता था। ये बात भी सामने आ रही है, कि घटना के कुछ ही मिनटो पहले उसने रास्ते का वीडियो बनाकर शेयर किया था।

घटना के बाद जूटमिल थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और कार में फंसे अतुल के शव को किसी तरह से बाहर निकाला। मृतक के पर्स में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजनों के घटना स्थल पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया जा रहा है।

बताया जा रहा है, कि अतुल के छोटे छोटे बच्चे भी हैं। वही अतुल का पूरा परिवार आजाद चौक किरोडीमल नगर में रहता है, और लंबे समय से रायगढ़ में काम कर रहा था। घटना के बाद से किरोड़ीमलनगर में शोक की लहर है।

ग्रामीणों के बताए अनुसार ट्रेलर चालक काफी तेजी से ट्रेलर चला रहा था, और अचानक अनियंत्रित होकर कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे यह इतनी बड़ी घटना घटित हो गई।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026