छोड़कर सामग्री पर जाएँ

JSPL DCPP प्लांट के बाहर पीड़ित ग्रामीणों की नाकेबंदी! कई किलोमीटर लगी गाड़ियों लंबी लाइन.. जानिए क्या है मामला

रायगढ़। जिले के तमनार ब्लाक में स्थित जेएसपीएल डोंगामहुआ DCPP (JSPL Dongamhua DCPP) प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीण कंपनी प्रबंधन से त्रस्त होकर आर्थिक नाकेबंदी कर धरने पर बैठे हैं। जिसके कारण डोंगामहुआ से लिबरा तक लगी गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी हैं।

प्रबंधन पर सड़क, पानी, बिजली, फ्लाई ऐश, काम करने के बाद भुगतान न किया जाना, नौकरी जैसे कई महत्वपूर्ण आधारभूत मामलों में कोताही बरतने का आरोप है। ग्रामीणों ने यह भी बताया है कि कंपनी के ब्लास्ट के कारण उनके कच्चे मकान के खपरैल और दीवारों में दरार आ जाती है। मगर कंपनी द्वारा इसका कोई भी समाधान नहीं किया जाता।

JSPL Dongamhua गेट के बाहर धरने पर बैठे ग्रामीण

जानकारी के अनुसार ग्रामीण आज सुबह से आर्थिक नाकेबंदी करते हुए सड़क किनारे डीसीपीपी  गेट के पास धरना दे रहे हैं। जिससे खदान के अंदर जाने वाली गाड़ियां और फ्लाई ऐश परिवहन पर लगे सैकड़ो गाड़ियों के पहिए थम गए हैं। जिससे आवाजाही में परेशानी हो रही है और लिबरा तक गाड़ियों की लंबी कतार सड़क के दोनों किनारो पर लग गई है।

JSPL Dongamhua गेट के बाहर गाड़ियों की लंबी लाइन

पीड़ित ग्रामीणों ने अपनी मांगे तहसीलदार के समक्ष आवेदन के रूप में भी प्रस्तुत किया है। नीचे देखिए ग्रामीणों की मांग

1. जमीन को जेएसपीएल डीसीपीसी डौगामौहा के द्वारा अवैध रुप से कब्जा करकें विगत कई वर्षों से प्लांट का संचालन किया जा रहा है।

2. डौगामौहा का रोड़ कई वर्षों से खराब है, जिसको कंपनी द्वारा बनाने के लिये ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

3. डीसीपीसी के द्वारा डौगामौहा का तुरीमुड़ा तालाब को सन् 2012 में गहरीकरण एवं चौडीकरण करवाया गया जिसका अभी तक पेमेन्ट नहीं हुआ है।

4. त्रिनाथ पटेल के पानी टैंकर को डौगामौहा बस्ती से पेयजल आपूर्ति हेतु लगाया गया, परन्तु अभी तक उसका पेमेन्ट प्राप्त नहीं हुआ है।

5. वर्ष 2022-23 के दरम्यान दुर्गा पुजा एवं दिपावली के दरम्यान दुर्गा मंडप का लाईट डेकोरेशन एवं डौगामौहा से बेलजोर तक रोड का मुरुमीकरण,लेंबलिंग,ड्रेसिंग करवाया गया एवं गाँव की गली एव रोड़ का मरुमीकरण साफ सफाई करवाया गया एवं लाईटिंग डीजी कंपनी के द्वारा लगवाया गया, जिसकी राशि कंपनी को देना था। किन्तु आज पर्यन्त तक प्राप्त नहीं हुआ।

6. डीसीपीसी द्वारा 2023 में नल जल योजना के तहत् पूरे रोड़ के मध्य को तोड़कर पाईप लाईन डाला गया, परन्तु अभी तक रोड में उक्त खुदाई का मलमा पड़ा हुआ है, एवं पुरे ग्राम योजना का कार्य पुर्ण नही हुआ है। गाँव के किसी किसी के घर में भी पानी का कनेक्शन दिया गया हैं और किसी किसी के घर में पानी का कनेक्शन दिया ही नहीं गया है।

7. गाँव के प्रभावित किसानों के वारिसानों को नौकरी में नहीं रखा गया है।

8. कंपनी का फ्लाई ऐश डस्ट को जहाँ डंप किया जा रहा है, जिसका डस्ट उड़ कर गाँव में एवं सभी तरफ फैल रहा है। जिसके चलते गाँव में बिमारी फैलने की आशंका है।

9. कंपनी के द्वारा मांईस के ब्लाटिंग होने से गाँव के कच्चे मकान में लगे हुए खप्पर उपर से गिर जा रहा है व कच्चे एवं पक्के मकान में दरारें आ रहीं है। जिसका उचित निराकरण किया जावें।

उपयुक्त सभी मांगों को लेकर ग्रामीणों के द्वारा आर्थिक नाकाबंदी की गई है। लेकिन अभी तक ग्रामीणों की मांगों को लेकर किसी प्रकार का कोई ठोस पहल नहीं हुआ है।

पीड़ित ग्रामीणों की मांगे

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026