छोड़कर सामग्री पर जाएँ

कोल्डड्रिंक दुकान की आड़ में चला रहा था शराब दुकान! साइबर सेल और खरसिया पुलिस की मारी रेड!

  • कोल्ड ड्रिंक की आड में दुकान पर अवैध शराब बिक्री कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार
  • साइबर सेल और खरसिया पुलिस की कार्यवाही
  • आरोपी से 49 पाव अंग्रेजी और देशी प्लेन शराब के साथ 6 बीयर बॉटल जप्त
  • आरोपी पर आबकारी एक्ट की कार्यवाही

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस के अवैध शराब पर कार्यवाही के क्रम में साइबर सेल और थाना खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा रानीसागर चौंक के एक कोलड्रिंक दुकान में शराब रेड कार्यवाही किया गया. जहां पुलिस टीम द्वारा आरोपी से अवैध बिक्री के लिए रखी देशी और अंग्रेजी शराब तथा बीयर बोतल जप्त कर आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.

जानकारी के मुताबिक साइबर सेल की टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि रानीसागर चौक के पास रमेश पटेल नाम का व्यक्ति अपने कोलड्रिंक, पानी बाटल की दुकान में अवैध रूप से देशी व अंग्रेजी शराब रखा हुआ है और बिक्री कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर साइबर सेल और खरसिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी किया गया, दुकान में संदेही रमेश पटेल मिला जिससे अवैध रूप से शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ करने पर इधर-उधर की बात करने लगा।

गवाहों के समक्ष पुलिस टीम द्वारा दुकान की तलाशी ली गई. जिसमें दुकान अंदर एक बोरी के झोला में देशी प्लेन शराब के 33 पाव और अंग्रेजी शराब के 16 पाव एवं हेवर्डस 5000 बीयर की 06 बाटल जुमला कीमती लगभग ₹6060 का अवैध शराब मिला. आरोपी रमेश पटेल के कब्जे से अवैध शराब की जप्ती कर थाना खरसिया में आरोपी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

शराब रेड कार्यवाही में उप निरीक्षक मनीष कांत, सायबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक धनंजय कश्यप, पुष्पेंद्र जाटवर, रविंद्र कुमार गुप्ता, सुरेश सिदार और थाना खरसिया के विशोप सिंह और प्रदीप तिवारी शामिल थे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026