छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बेरहम मां: अपने चार महीने के बच्चे को पटका जमीन पर! मौत! हत्या को छिपाने गढ़ी गई मनगढ़ंत कहानी!

रायगढ़। रायगढ़ जिले की लैलूंगा थाना पुलिस ने 4 महीने के बच्चे की हत्या के मामले में आरोपी मां और मौसी को गिरफ्तार कर लिया है। बड़ी बहन से मोबाइल को लेकर हुए झगड़े के बीच मां ने अपनी गोद में खेल रहे 4 महीने के बच्चे को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

बच्चे की दादी समारी पैकरा (50) निवासी सराईमुडा ने 16 जनवरी को लैलूंगा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी बहू पूजा पैकरा रोड की ढलान पर बच्चे को लेकर खड़ी थी। उसी समय बहू को अचानक चक्कर आ गया। इससे मां-बेटा दोनों ढलान से नीचे गिर गए। इसमें 4 महीने का पोता आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को लैलूंगा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हत्या को छिपाने गढ़ी गई मनगढ़ंत कहानी

दादी और बाकी घरवालों ने बच्चे की हत्या के अपराध को छिपाने मां-बेटे के गिर जाने की मनगढ़ंत कहानी पुलिस को बताई, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में बच्चे के सिर पर आई चोट किसी भारी ठोस सामान से प्रहार करने या टकराने की वजह से आना बताया गया। जांच में पोस्टमॉर्टम करने वाली महिला डॉक्टर की अलग से राय ली गई। उन्होंने कहा कि बच्चे को ऐसी चोट साधारण गिरने से नहीं लग सकती।

घरवालों से की गई कड़ी पूछताछ

इसके बाद लैलूंगा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बच्चे की मां, मौसी और घरवालों से कड़ाई से पूछताछ की। जांच और पूछताछ में ये बात निकलकर सामने आई कि 16 जनवरी की सुबह पूजा पैकरा से उसकी बड़ी बहन संतोषी पैकरा मोबाइल मांग रही थी। जब पूजा ने बड़ी बहन को मोबाइल नहीं दिया, तो दोनों के बीच लड़ाई होने लगी।

मां और मौसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुस्से में आकर पूजा ने अपने 4 महीने के बच्चे आयुष को जमीन पर पटक दिया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 1 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी मां पूजा पैकरा (21) और उसकी बड़ी बहन संतोषी पैकरा (32) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026