छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ में फिर लहराया भगवा! कांग्रेस के सिर्फ दो मंत्री ही बचा पाए अपनी सीट.. रायगढ़ में रिकॉर्ड मत से जीते ओपी.. देखें लेटेस्ट अपडेट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया लगभग समाप्ति की ओर है। छत्तीसगढ़ में भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार बना दी नजर आ रही है। शाम 7:00 बजे तक की अपडेट के अनुसार विधानसभा चुनाव का स्कोर भारतीय जनता पार्टी 54, कांग्रेस 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक पर है। भारतीय जनता पार्टी ने 32 सीटे जीत ली है, 22 विधानसभा में वह आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस ने 18 सीट पर विजय प्राप्त कर ली है और 17 सीटों पर लीड कर रही है।

छत्तीसगढ़ राज्य

कांग्रेस के दिग्गज मंत्री और नेता हारे

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बुरा हाल हुआ है। चुनाव से पहले लगभग सभी एग्जिट पोलों में कांग्रेस की सरकार बनती दिखाई दे रही थी मगर एग्जिट पोल के सारे दावे धरे के धरे रह गए। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री में कवासी लखमा और उमेश पटेल ही अपनी सीट बचा पाए, बाकी सभी मंत्री हार गए है या काफी मतों से पीछे चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी चुनाव हार गए हैं। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम कांग्रेस के टी एस सिंह देव 122 मतों से चुनाव हार गए हैं। उन्होंने डाक मत पत्रों की री काउंट के लिए आवेदन किया है।

छत्तीसगढ़ में क्षेत्र अनुसार की स्थिति (भगवा- भाजपा, आसमानी-कांग्रेस, जीपीपी: रेड)

रायगढ़

रायगढ़ जिले की बात करें तो यहां की चार विधानसभा सीट में कांग्रेस तीन एक के मुकाबले से आगे हैं। रायगढ़ विधानसभा में भाजपा की ओपी चौधरी ने पूरे छत्तीसगढ़ में रिकार्ड मतों से जीत हासिल की है। बाकी तीन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा बना हुआ है। खरसिया से उमेश पटेल, लैलूंगा विधानसभा से विद्यावति सिदार, धरमजयगढ़ से लालजीत राठिया ने जीत हासिल की है। वहीं रायगढ़ से अलग हुए सारंगढ़ विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराया है यहां से कांग्रेस की विधायक उत्तरी जांगड़े ने एक बार फिर 20000 से अधिक मार्जिन से जीत हासिल की है।

रायगढ़ जिले की विधानसभा सीटों का हाल

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026