छोड़कर सामग्री पर जाएँ

25 लाख का सामान गायब कर फरार हुआ सक्ती का ठेकेदार ! घरघोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार

30, मार्च रायगढ़। घरघोड़ा पुलिस ने अमानत में खयानत के गंभीर मामले में सक्ती जिले के निवासी शकील अहमद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने कंस्ट्रक्शन कंपनी मेसर्स आर्या के अधीन जल जीवन मिशन योजना के तहत जल-नल कनेक्शन के काम में ठेकेदारी ली थी, लेकिन काम अधूरा छोड़कर करीब 25 लाख रुपये की सामग्री का कोई हिसाब-किताब नहीं किया।

घटना को लेकर 28 मार्च को मेसर्स आर्या कंस्ट्रक्शन कंपनी रायगढ़ के एकाउंटेंट मिथलेश कुमार पटेल ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, कंपनी ने तमनार और घरघोड़ा ब्लॉक में जल जीवन मिशन योजना के तहत जल-नल आपूर्ति का कार्यादेश लिया था। शकील अहमद को जुलाई 2023 में पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में ठेका दिया गया।

कंपनी ने उसे जुलाई-अगस्त, सितंबर-अक्टूबर में नकद और नवंबर में चेक के माध्यम से कुल 22.50 लाख रुपये का भुगतान किया। इसके अलावा, कार्य के लिए कोटरीमाल स्टोर में 330 टन सीमेंट, 30.93 टन स्टील, 52,000 मीटर पाइप, 17,000 मीटर कंपोजिट पाइप सहित अन्य निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई गई।

जनवरी 2024 में शकील अहमद काम छोड़कर फरार हो गया। जब 11 जनवरी 2024 को सामग्री का मिलान किया गया, तो 135 टन सीमेंट, 13 टन स्टील, 3,000 मीटर पाइप, 4,000 मीटर कंपोजिट पाइप और अन्य सामान सहित करीब 25 लाख रुपये मूल्य की सामग्री गायब पाई गई। शिकायतकर्ता के अनुसार शकील अहमद ने नगद ₹22.50 लाख लेकर 25 लाख रुपए के समान गायब कर फरार हो गया।

शकील अहमद को घरघोड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, जल जीवन मिशन योजना में खयानत के आरोप में न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

आवेदन पर घरघोड़ा पुलिस ने अपराध क्रमांक 72/2025 धारा 409 भा.द.वि. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

इस कार्रवाई में निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक रामसंजीवन वर्मा, प्रधान आरक्षक पारसमनी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल, उद्यो पटेल और अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026