छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ जेल में बंदी संजय बघेल की मौत का सच: पुलिस ने जारी किया CCTV फुटेज, मारपीट के आरोप नकारे; रिश्वत के फेर में 2 पुलिसकर्मी नपे

रायगढ़। कोतरारोड़ थाने से जेल भेजे गए बंदी संजय बघेल की अचानक मौत के मामले में रायगढ़ पुलिस ने अपना पक्ष साफ कर दिया है। परिजनों ने पुलिस पर थाने में मारपीट करने और केस के नाम पर पैसे (रिश्वत) मांगने का गंभीर आरोप लगाया था। इन आरोपों का जवाब देते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और थाने का पूरा सीसीटीवी (CCTV) फुटेज मीडिया के सामने रख दिया।

रायगढ़ जेल में बंद संजय बघेल के इलाज के दौरान मौत हो गई थी

​CCTV फुटेज में क्या दिखा?

पुलिस द्वारा जारी फुटेज और टाइमलाइन के मुताबिक, 10 जून को संजय बघेल को 30 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया था। दोपहर करीब 12:43 बजे उसे थाने लाया गया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि संजय थाने के बरामदे में आराम से बैठा है। उसने पानी मांगा तो पुलिसकर्मियों ने उसे पानी दिया और दोपहर का खाना भी खिलाया। इसके बाद संजय अपने भाई अजय और एक अन्य रिश्तेदार से थाने में ही मिलता और बातचीत करता नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि फुटेज इस बात का सबूत है कि थाने में संजय के साथ कोई मारपीट या बदसलूकी नहीं हुई।

​मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या है?

शाम को जेल भेजने से पहले जब संजय का मेडिकल चेकअप कराया गया, तो उसने डॉक्टर को किसी भी तरह की चोट या दर्द की कोई शिकायत नहीं की थी। डॉक्टर ने उसे पूरी तरह ‘फिट’ बताया था। सबसे अहम बात यह है कि मृतक की पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट भी आ गई है। रिपोर्ट के अनुसार, संजय के शरीर पर जो चोटें हैं, वो उसकी मौत का कारण नहीं हैं। मौत की असली वजह जानने के लिए अब बिसरा (Viscera) की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जिसमें स्पष्ट है की चोट के कारण मृत्यु नहीं हुई है. मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए कुछ और रिपोर्ट्स की बात कही गई है.

​रिश्वत के आरोप में 2 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

मारपीट के आरोपों को तो पुलिस ने सीसीटीवी से खारिज कर दिया, लेकिन मृतक के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया था कि शराब के इस केस में पुलिसवालों ने उनसे पैसे लिए थे। इस आरोप को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कार्रवाई करने वाले प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू और आरक्षक शंभू चौहान को तुरंत ‘लाइन अटैच’ कर दिया है। डीएसपी मुख्यालय को इस रिश्वत के आरोप की गहराई से जांच करने का जिम्मा सौंपा गया है।

संजय बघेल की मौत पर पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

फिलहाल संजय बघेल की मौत के इस पूरे मामले की न्यायिक जांच (मजिस्ट्रेट जांच) चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस रहस्य से पूरी तरह पर्दा उठ पाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026