छोड़कर सामग्री पर जाएँ

संस्कार स्कूल ने दी टीचर को दी फ्री एक्टिवा.. पाँच सालो से चली आ रही ये परंपरा!

रायगढ़। जिले की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल अपने सामाजिक सरोकार एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम के लिए प्रसिद्ध है। पिछले पांच वर्षों की तरह इस बार भी संस्कार स्कूल के द्वारा विशेष कार्य किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत स्कूल के श्रेष्ठ शिक्षकों में से एक का चयन कर प्रोत्साहन हेतु नि:शुल्क एक्टिवा वाहन प्रदान किया जा रहा है। स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि बेहतर प्रबंधन एवं शिक्षकों के मन में उत्साह लाने के लिए उत्कृष्ट शिक्षक को एक्टिवा प्रदान करने का फैसला किया गया।

संस्था के प्राचार्या श्रीमती रश्मि शर्मा ने कहा कि इसके तहत यह बात भी साबित होती है कि स्कूल का उद्देश्य केवल व्यवसायिक नहीं है। अनेक स्कूलों के द्वारा विद्यार्थियों के प्रोत्साहन हेतु विभिन्न पुरस्कार दिए जाते हैं लेकिन संस्कार पब्लिक स्कूल ने एक कदम आगे बढ़ते हुए शिक्षकों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए अनूठी पहल करते हुए शिक्षक प्रोत्साहन योजना आरंभ की है। चयनित शिक्षक अर्चना त्रिपाठी को अतिथिगण श्रीमती पांडे एवं श्रीमती रेड्डीयार एवं संस्था के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा एक्टिंग डायरेक्टर सी.पी. देवांगन एवं प्राचार्या रश्मि शर्मा के हाथों एक्टिवा की चाबी प्रदान कर वाहन सौपा गया।

संस्कार स्कूल प्रबंधन के द्वारा एक्टिवा प्रदान

पांच सालों से चली आ रही परंपरा..

संस्कार पब्लिक स्कूल के मार्गदर्शक रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि कोरोना के पूर्व एवं बाद में भी स्कूल प्रबंधन के द्वारा शिक्षक प्रोत्साहन योजना के तहत पाँच शिक्षकों को उनके समर्पण एवं कार्य के आधार पर एक्टीवा वाहन प्रदान किया जा चुका है। इस वर्ष भी शिक्षक के समर्पण एवं गुणवत्ता का आंकलन कर शिक्षक प्रोत्साहन योजना के तहत मोटर बाईक या एक्टिवा प्रदान की जाएगी। इसे लेकर शिक्षकों में खासा उत्साह दिखा।

अर्चना त्रिपाठी एक्टिवा हेतु चयनित शिक्षक ने कहा..

संस्कार स्कूल प्रबंधन के द्वारा एक्टिवा प्रदान किया जाना प्रबंधन की साकारात्मक सोच का परिणाम है। हम शिक्षकों की उम्मीद से बढ़कर हमारे लिए प्रबंधन ने सोचा भी और किया भी। इससे हमारे प्रदर्शन में और सुधार होगा हम बच्चें के लिए और भी मेहनत करेंगे ऐसा विश्वास है। एक्टीवा प्रदान करने हेतु प्रबंधन को धन्यवाद।


रामचन्द्र शर्मा, मार्गदर्शक संस्कार पब्लिक स्कूल ने कहा…

हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं गुणवत्ता प्रदाय करने के लिए शिक्षकों के बीच बेहतर माहौल बनाना है। इसके लिए विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा नि:शुल्क एक्टिवा प्रदान करना भी तय किया गया है। शिक्षक बेहतर माहौल में कार्य करेंगे तो बच्चों में शिक्षा के प्रति आकर्षण बना पायेंगे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026