छोड़कर सामग्री पर जाएँ

वाह रे सिस्टम! : सड़क मांगने पर मिली FIR! प्लांट की बस रोकी तो पुलिस ने ग्रामीणों को बना दिया आरोपी

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सिस्टम का गजब खेल देखने को मिला है। जिन ग्रामीणों की सड़कें भारी वाहनों ने बर्बाद कर दीं, जब वे अपने हक की आवाज उठाने सड़क पर उतरे तो प्रशासन ने उनकी सड़क तो नहीं सुधारी, उल्टा उन पर अपराध दर्ज कर दिया। सराईपाली-गेरवानी मार्ग की बदहाली से परेशान होकर शुक्रवार को चक्काजाम करने वाले 15 ग्रामीणों के खिलाफ पूंजीपथरा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

​हाइलाइट्स:

  • सराईपाली-गेरवानी मार्ग की बदहाली को लेकर 10-15 गांवों के ग्रामीणों ने किया था चक्काजाम
  • 17 दिन पहले घरघोड़ा SDM को दिया गया था ज्ञापन, फिर भी प्रशासन ने नहीं ली थी सुध
  • भारी वाहनों ने बर्बाद कर दी PMGSY की सड़क, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों का चलना हुआ मुहाल
  • रूपानाधाम स्टील प्लांट के बस चालक की शिकायत पर 3 नामजद समेत 15 ग्रामीणों पर FIR दर्ज

17 दिन पहले दिया था अल्टीमेटम, प्रशासन सोता रहा

​शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे सराईपाली और आसपास के शिवपुर, पाली, देलारी, गौरमुड़ी, गदगांव, हर्राडीह सहित 10-15 गांवों के ग्रामीण सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया।

ग्रामीणों का दर्द जायज था। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनी इस सड़क को उद्योगों में चलने वाले भारी वाहनों ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। रोजमर्रा के काम और स्कूली बच्चों का आना-जाना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 17 दिन पहले ही घरघोड़ा एसडीएम को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

एसडीएम को समस्या बताते हुए दिया था ज्ञापन

सरपंच का दर्द: सिर्फ कोरे आश्वासन मिलते हैं

​सराईपाली गांव के सरपंच ईश्वर प्रसाद ने बताया कि पिछली बार भी ग्रामीणों को यही आश्वासन दिया गया था कि सड़क सुधार के लिए प्लांट वालों से चर्चा की जाएगी। लेकिन आज तक कोई चर्चा नहीं हुई। हर बार की तरह इस बार भी जब अधिकारी जाम खुलवाने पहुंचे, तो वे सिर्फ आश्वासन का झुनझुना थमा रहे थे। जब जनता की कोई नहीं सुनता, तो सड़क पर उतरने के अलावा उनके पास क्या रास्ता बचता है?

प्लांट वाले ने की शिकायत, पुलिस ने तुरंत दिखाई मुस्तैदी

​प्रशासन ने ग्रामीणों के 17 दिन पुराने ज्ञापन पर तो कोई एक्शन नहीं लिया, लेकिन जब चक्काजाम के कारण ‘रूपानाधाम स्टील प्लांट’ की बस रुकी, तो पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई।

प्लांट के बस चालक की रिपोर्ट पर पूंजीपथरा पुलिस ने बिना समय गंवाए सराईपाली निवासी पंकज प्रधान, ईश्वर किसान (संभवतः सरपंच), संदीप भोय उर्फ पप्पू समेत 10-15 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की धारा 126(2) और 191(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया।

आपको बता दे कि यह वही रायगढ़ पुलिस है, जिसके पास चोरी की कई गाड़ियों की पुलिस कंप्लेंट होगी लेकिन JSW प्लांट के सामने एक बाइक चोरी में पुलिस ने जो तत्परता दिखाई, वह फायदा आम नागरिक के गाड़ी चोरी होने पर दिखाई होती तो लोगों को हमारी बात पर संदेह होता।

अंततः एसडीएम और पुलिस टीम की समझाइश (और FIR की कार्रवाई) के बाद जाम तो खुल गया, लेकिन रायगढ़ की जनता के मन में यह सवाल छोड़ गया कि…

क्या इस जिले में आम आदमी की परेशानी से ज्यादा अहमियत किसी प्लांट की बस की है?

और फिर अगले दिन रायगढ़ एसएसपी का सख्त संदेश सुनने के बाद पब्लिक का सारा भरम भी मन से उतर गया..

ग्रामीणों की वाजिब माँग को लेकर मीडिया में चली खबर का लिंक

राष्ट्रीय मीडिया UNIVARTA का लिंक

छत्तीसगढ़ नाउ की खबर

THN 24 की ख़बर

News 24 MP & Chhattisgarh

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026