छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सरकारी गाइडलाइन की अवहेलना: NSUI के विरोध के बाद वेदिक इंटरनेशनल स्कूल बंद, पुराने मामले फिर हुए चर्चा में

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी दीपावली अवकाश (20 से 25 अक्टूबर) के निर्देशों को नज़रअंदाज़ करते हुए वेदिक इंटरनेशनल स्कूल,  ने बुधवार को ही स्कूल का संचालन शुरू कर दिया। इस कार्रवाई के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने स्कूल पहुँचकर धरना-प्रदर्शन किया और प्रबंधन को नियमों का पालन करने के लिए बाध्य किया।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए NSUI जिला अध्यक्ष आरिफ हुसैन ने बताया कि राज्य के सभी निजी स्कूल सरकारी गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं, लेकिन वेदिक इंटरनेशनल स्कूल ने जानबूझकर नियमों की अवहेलना की। उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रिंसिपल से माँग की कि तत्काल स्कूल बंद कर शासनादेश का पालन किया जाए।


NSUI ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, “यह स्कूल लगातार विवादों के घेरे में रहता है। पूर्व में यहाँ एक छात्रा ने आत्महत्या की थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट आज तक सार्वजनिक नहीं हुई। हाल ही में यहाँ के एक शिक्षक स्टाफ की सन्दिग्ध हालत में लाश मिली थी, जिस मामले को रफा-दफा कर दिया गया।”

प्रिंसिपल के साथ हुई लंबी बहस के बाद, स्कूल प्रशासन को झुकना पड़ा और तत्काल प्रभाव से स्कूल को दीपावली छुट्टियों तक के लिए बंद करने का आदेश जारी किया गया।



इसके बाद NSUI के कार्यकर्ता सीधे जिला शिक्षा विभाग पहुँचे, जहाँ उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) को एक ज्ञापन सौंपते हुए स्कूल के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और जाँच बैठाने की माँग की। NSUI ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र ही स्कूल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे शिक्षा विभाग के खिलाफ बड़े स्तर पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026