छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सारंगढ़ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी ने ली समय-सीमा की बैठक: कहा, अवैध निर्माण के मामलों पर प्रकरण बनाकर करें कार्यवाही

सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज यहां सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने अवैध निर्माण के नियमितीकरण के कार्य को प्राथमिकता में लेकर प्रकरण बनाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस काम को पहली प्राथमिकता में लेते हुए अपने विभागीय स्तर पर जाँच कर अनुशासनात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें, अन्यथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

समय-सीमा की बैठक में उपस्थित अधिकारी कर्मचारी

कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने विभागीय समय-सीमा की बैठक में सभी उपस्थित विभागीय अधिकारियों को पूरे सप्ताह भर होने वाली बैठकें और प्रगति रिपोर्ट सौंपे जाने की नियमितता को लेकर अवगत कराया और समय पर जानकारी मुहैया कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जनदर्शन के आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

समय-सीमा की बैठक


कलेक्टर डॉ.सिद्दकी ने वन अधिकार पट्टाधारियों का सीमांकन एवं बटांकन संबंधी समस्या पर चर्चा करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। वन अधिकार पत्र में चिन्हित गाँवों में सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत सभी को काम स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र के सत्यापन संबंधी प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा रबी फसलों पर चर्चा करते हुए जिले में मूंग, मसूर, तिवड़ा, कुलथी, तिल, मूंगफली, रागी और उड़द, इन फसलों को प्राथमिकता में लेकर इसकी फसल लेने हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने बैठक के दौरान श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना, कौशल विकास योजना, वन अधिकार पत्र, कृष्ण कुंज, गोधन न्याय योजना, राजीव युवा मितान क्लब, पैरादान, आत्मानंद स्कूलों में चयन प्रक्रिया, रामायण मंडली, वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, विवादित नामांतरण एवं खाता विभाजन, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, टीबी कुष्ट रोग जाँच एवं निवारण अभियान, राजीव गाँधी भूमिहीन किसान योजना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने अवैध निर्माण के नियमितीकरण के संबंध में सभी संबंधित अधिकारी को टीम बनाकर अपने स्तर पर सर्वे एवं निरीक्षण करने हेतु कहा। उसके पश्चात् मानचित्र में उक्त जगह की जांच करने के बाद अगर गड़बड़ी पाई जाती है तो प्रकरण बनाकर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।


उक्त बैठक में अपर कलेक्टर निष्ठा पांडेय तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री भागवत जायसवाल एवं डॉ. स्निग्धा तिवारी, एसडीएम श्री के.एल.सोरी एवं मोनिका वर्मा, साथ ही अन्य विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026