छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सारंगढ़ कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी वर्मी कंपोस्ट और राजस्व कार्यों के संबंध में ली समीक्षा बैठक! जानिए क्या हुआ..


सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिले के सभाकक्ष में आज धान खरीदी कार्यों की वर्तमान प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जीरो शॉर्टेज के बारे में जानकारी लेते हुए प्रत्येक धान उपार्जन केंद्र को दो अलग-अलग रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा धान उपार्जन, धान उठाव एवं रकबा समर्पण के कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का जिक्र करते हुए कहा कि भुगतान संबंधी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं समय पर उनकी समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने धान के आवक और बारदाने का उचित मिलान करने के निर्देश दिए।

बैठक

उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट के बारे में चर्चा करते हुए उसके रखरखाव की व्यवस्था, विक्रय एवं भुगतान संबंधी कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा स्व-सहायता समूह के भुगतान पर ध्यान देने को कहा, भुगतान संबंधी सभी लंबित कार्यों को शीघ्रता से इसी सप्ताह पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने धान खरीदी कार्यों की समाप्ति की घोषणा संबंधी विषय पर कहा कि सर्वप्रथम सभी ऊपार्जन केन्द्रों से फील्ड वेरिफिकेशन की जानकारी प्राप्त हो जाए उसके पश्चात समाप्ति की तिथि घोषित की जाएगी।

बैठक

कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने ली राजस्व विभाग की बैठक

सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम सिद्दीकी ने आज राजस्व विभाग के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने सभी लंबित राजस्व संबंधी मामलों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही दर्ज प्रकरणों एवं बिना दर्ज हुए प्रकरणों दोनों का निपटान शीघ्रता से करने को कहा। कलेक्टर डॉ.सिद्दीकी ने सभी को अवगत कराया कि आने वाले दिनों में वे स्वयं तहसील एवं एसडीएम के कोर्ट में जाकर आर्डर शीट की जाँच करेंगी। इसके साथ ही विवादित एवं अविवादित खाता विभाजन, विवादित एवं अविवादित नामांतरण, नजूल, भूमिस्वामी के मामले, शासकीय भूमि के वितरण एवं व्यपवर्तन संबंधी वसूली के मामलों पर युद्धस्तर में काम करने के निर्देश दिए।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026