छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़: न्याय के लिए कोर्ट गया तो बौखलाए सरपंच ने दी पुरे परिवार को सजा! करवा दिया सामाजिक बहिष्कार और ‘हुका-पानी बंद’

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा के ग्राम पंचायत रूमकेरा के सरपंच द्वारा एक परिवार को खुलेआम सामाजिक बहिष्कार और ‘हुका-पानी बंद’ की सजा दी गई है। स्थानीय स्तर पर मुनादी करवा दी गई कि यदि गांव का कोई भी व्यक्ति इस परिवार से संपर्क रखेगा, तो उसके ऊपर ₹10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। इसके चलते गांव के सभी लोग परिवार से पूरी तरह से कट गए हैं, जिससे वे गहरे मानसिक और आर्थिक संकट में आ गए हैं।

परिवार का आरोप है कि उनके घर के सामने सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे उनका आवागमन अवरुद्ध हो रहा है। इस संबंध में उन्होंने कोर्ट से स्थगन आदेश लिया। सरपंच ने उनके विरोध को निजी दुश्मनी मानते हुए झूठे आरोप लगाए और थाने में पंप चोरी की शिकायत भी दर्ज कराई। परिवार ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि उनके साथ हुए व्यवहार के कारण उनका सम्मान और जीवनयापन मुश्किल हो गया है।

परिवार ने न्याय की मांग करते हुए SDM को घरघोड़ा को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में उल्लेखित है कि प्रशासन से उचित कार्यवाही करने की माँग की गई है ताकि उनका परिवार सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर सके।

पीड़ित परिवार द्वारा घरघोड़ा एसडीएम को दिया गया न्याय के लिए ज्ञापन

“गांव में तानाशाही का यह मामला साफ-साफ एक परिवार के लोकतांत्रिक अधिकारो हनन करता है। जब आम नागरिक को न्याय मांगने का अधिकार है, तब पंचायत स्तर पर सत्ता की मनमानी ये समाज कैसे स्वीकार कर सकता है? आज की यह घटना प्रशासन और समाज दोनों के लिए चेतावनी है कि समय रहते  सामाजिक बहिष्कार जैसी अमानवीय परंपराओं को जड़ से खत्म किया जाए!”

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026