छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सरपंच चुनाव में 50 हज़ार लेकर भी नहीं दिया वोट? बौखलाए पूर्व प्रत्याशी ने कर दी की किसान की तगड़ी कुटाई!

कापू (रायगढ़)| जिले के ग्राम कापू में उपसरपंच चुनाव में वोट न देने से नाराज पूर्व प्रत्याशी से एक किसान की पिटाई कर दी. इतना ही नहीं बीच बचाव करने आयी किसान की पत्नी को भी गाली दी और धक्का मुक्की की।

इस मांमले में कापू, कदम चौक के पास रहने वाले गांव के एक किसान ललित रात्रे ने 5 अप्रैल को कापू थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ललित ने बताया की चुनाव में वोट न देने की बात को लेकर धनाराम जागड़े नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में घर के सामने आकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित किसान ने बताया कि घटना 2 अप्रैल 2025 की रात लगभग 8:30 बजे की है, जब धनाराम जागड़े ने आकर परिवार के सदस्यों को चोर कहकर गालियां देना शुरू किया और आरोप लगाया कि वे पचास हजार रुपये लेकर भी उसे वोट नहीं दिए।

“समय आने पर देख लूंगा” कहकर दी धमकी
धनाराम ने ललित को मारपीट के बाद भी उसने “तुम लोग चोर हो, समय आने पर देख लूंगा”, और जान से मारने की धमकी भी दी। यह बात वह पहले भी कई बार बोल चुका है। इतना ही नहीं, उसने पीड़ित किसान का कॉलर पकड़कर मारने की कोशिश की, और जब पत्नी सरिता रात्रे बीच-बचाव करने आई तो उसे धक्का दे दिया और गालियां दीं।

पड़ोसी ने देखा सब कुछ
घटना का गवाह पड़ोसी घनश्याम यादव बना, जिसने देखा-सुना और बीच बचाव भी किया। पीड़ित किसान ने 05 अप्रैल को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने प्रार्थी के बयान के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026