छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ में शाला प्रवेश उत्सव का गरिमामय आयोजन के संबंध में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर के आदेश एवं जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ के निर्देश के परिपालन में शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक एवं हाईस्कूल चांदमारी रायगढ़ की संयुक्त रुप से विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक दिनांक 12.06.2024 को शाला प्रवेश उत्सव 2024 के गरिमामय आयोजन के संबंध में प्राचार्य दीप्ति अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें प्रवेश उत्सव के पूर्व संपादित किए जाने वाले कार्य का उपस्थित आगंतुकों ने अवलोकन किया और सभी प्रसन्न हुए।

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक

वर्तमान शैक्षणिक सत्र में उत्साह जनक उपलब्धि प्राप्त करने हेतु प्रवेश उत्सव के दौरान की जाने वाली कार्यवाही के बारे में सार्थक चर्चा की गई इसके अंतर्गत जनप्रतिनिधि, शाला विकास समिति, पालक एवं गणमान्य नागरिकों को शाला प्रवेश उत्सव हेतु आमंत्रण,नि: शुल्क पाठ्य-पुस्तक,नि: शुल्क गणवेश वितरण आदि, बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन, न्यौता भोज का आयोजन, बोर्ड परीक्षा, स्थानीय परीक्षा में मेधावी अंक प्राप्त करने वाले बच्चों का सम्मान, शाला परिवार के उत्कृष्ट पालकों का सम्मान किया जाएगा।

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक

कार्यक्रम का संचालन डॉ.मनीषा त्रिपाठी प्रधान पाठक शासकीय रविशंकर प्राथमिक शाला रायगढ़ ने करते हुए उपस्थित सभी का अभिनंदन किया।आज की बैठक में अध्यक्ष श्री पूर्णानंद शर्मा, वार्ड पार्षद श्रीमती रंजना कमल पटेल, इतवार सिंह, चित्रसेन पटनायक,सलमा कुरैशी, रागिनी पात्रो,नाजरा कुरैशी,शेख शहजादा, तरन्नुम कुरैशी, रानी बाई दुबे,जय कुमारी नाग,तीनों शालाओं के संस्था प्रमुख श्रीमती दीप्ति अग्रवाल प्राचार्य, डॉ.मनीषा त्रिपाठी, श्रीमती प्रेमलता चंदेल, श्री निराकार पटेल व्याख्याता, श्रीमती कुमुदुनी सिदार व श्रीमती कपूर कांति भगत शिक्षिका उपस्थित थे। सविता साहू रसोइया व राही सा अंशकालिक स्वीपर ने अपनी सहभागिता दी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026