छोड़कर सामग्री पर जाएँ

एसडीएम कोर्ट के क्लर्क गोविंद प्रधान की जमानत ख़ारिज! रायगढ़ से कोई वकील नहीं आया पैरवी करने.. जानिए क्या हुआ आज कोर्ट में

रायगढ़। परिवार न्यायालय में न्याय मित्र के साथ अभद्र व्यवहार और बात भी बात करने वाले एसडीएम कोर्ट के क्लर्क गोविंद प्रधान की जमानत याचिका को आज जिला न्यायालय ने खारिज कर दिया। अभी उन्हें कुछ दिन और जेल में बिताने होंगे।

क्या है मामला

आपको बता दे कि आरोपी गोविंद प्रधान ने दो शादियां की है और उनकी पहली पत्नी में भरण पोषण के लिए जिला परिवार न्यायालय में अपील की थी। जिसके लिए रायगढ़ कोर्ट ने अधिवक्ता आशीष मिश्रा को न्याय मित्र बनाया था।

परिवार न्यायालय में इसकी सुनवाई के दौरान आरोपी गोविंद प्रधान के द्वारा न्याय मित्र आशीष मिश्रा के साथ अभद्र व्यवहार और वाद विवाद किया गया। जिसे कोर्ट ने संज्ञान में लेते हुए चक्रधर नगर थाने में अपराध दर्ज करने के लिए ज्ञापन प्रेषित किया था।

आरोपी को न्यायालय परिसर से जेल रिमांड में ले जाते

रायगढ़ के किसी वकील ने नहीं की पैरवी

आज आरोपी गोविंद प्रधान की रायगढ़ जिला न्यायालय के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार आदित्य के कोर्ट में जमानत याचिका को लेकर सुनवाई हुई। रायगढ़ जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आरोपी गोविंद प्रधान की जमानत याचिका को लेकर आपत्ति दर्ज की गई।

आपको बता दे कि आरोपी गोविंद प्रधान का पक्ष रखने के लिए न्यायालय में कोई भी वकील भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हुआ।

दरअसल जिला अधिवक्ता संघ ने आरोपी के द्वारा न्यायालय में किये गए इस कृत्य को काफी गंभीरता से लिया था और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आरोपी की तरफ से कोई भी अधिवक्ता पैरवी नहीं करेगा। आरोपी की तरफ से बिलासपुर की एक महिला अधिवक्ता के द्वारा ऑनलाइन आर्गुमेंट किया गया।

आज जिला अधिवक्ता संघ की तरफ से माननीय न्यायालय के समक्ष उनकी जमानत याचिका पर आपत्ति दर्ज की गई। उनके द्वारा कहा गया कि न्यायालय के भीतर बड़े से बड़ा अपराधी भी इस तरह के गंभीर कृत्य से डरता है। न्यायालय में आरोपी द्वारा किया गया कृत्य किसी आतंकवादी घटना से कम नहीं हैं।

दूसरी पत्नी से भी दुष्कर्म का आरोप

सुनवाई के दौरान जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा गोविंद प्रधान की गई अन्य पुरानी अपराधिक कृत्यों को भी माननीय न्यायालय के संज्ञान में लाया गया।

गोविंद प्रधान के द्वारा उनकी पहली पत्नी के साथ किए गए उनके आधार एवं अन्य प्रमाण पत्रों का दुरुपयोग कर आर्थिक और मानसिक धोखाघड़ी से भी माननीय न्यायालय को अवगत कराया गया। जिसे लेकर उसकी पत्नी ने चक्रधर नगर थाने में लिखित शिकायत की थी। गोविंद प्रधान द्वारा किए गए दोनों शादियों के प्रमाण पत्र भी दिए गए।

इसके अलावा उनकी दूसरी पत्नी के द्वारा आरोपी गोविंद प्रधान के विरुद्ध महिला आयोग में उनके साथ की गई धोखाघड़ी और दुष्कर्म की शिकायत को भी माननीय न्यायालय के संज्ञान में लाया गया।

माननीय न्यायालय के द्वारा इन सभी आरोपो को गंभीर प्रवृत्ति का मानते हुए आरोपी गोविंद प्रधान की जमानत याचिका को आज निरस्त कर दिया गया।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026