छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बेरोजगारी भत्ते के लिए रायगढ़ निगम क्षेत्र में 21 चॉइस सेंटर! देखें लिस्ट और पाए जरूरी जानकारी

बेरोजगारी भत्ता के लिए च्वाईस सेंटर्स से भी भरे जा सकते है फार्म
रायगढ़ नगर निगम के च्वाईस सेंटर्स की सूची जारी
फार्म के साथ जरूरी दस्तावेज व बैंक खाते की जानकारी करनी होगी अपलोड

रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घोषणानुरूप जिले में 1 अप्रैल से बेरोजगारी भत्ते के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इसके लिए शासन द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए है। आवेदन सिर्फ ऑनलाईन लिए जा रहे है। जिसके लिए एक अलग पोर्टल https://berojgaribhatta.cg.nic.in लांच किया गया है। जिन युवाओं के पास खुद से ऑनलाईन फार्म भरने का साधन उपलब्ध नहीं है उनके लिए लोक सेवा केन्द्रों के द्वारा फार्म भरने की सुविधा दी गई है।

फार्म भरने के लिए दो वर्ष पहले का रोजगार पंजीयन आवश्यक है। फार्म भरने से पहले आवेदक को कुछ जरूरी दस्तावेज साथ रखने होंगे, जिसमें एक वर्ष के भीतर का आय प्रमाणपत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, कक्षा दसवीं की मार्कशीट या प्रमाण पत्र जिसमें जन्मतिथि लिखी हो, कक्षा 12 वीं की मार्क शीट या प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो एवं रोजगार पंजीयन कार्ड शामिल है। क्योंकि यह दस्तावेज आवेदन फार्म के साथ अपलोड करने होंगे। आवेदन पत्र में आवेदक के बैंक खाते की जानकारी भी अपलोड करनी होगी। जिसका सत्यापन बैंक मैनेजर से कराने के बाद बेरोजगारी भत्ते की राशि आवेदक के बैंक खाते में प्रतिमाह सीधे भेजी जायेगी। आवेदक ध्यान रखकर अपने बैंक खाते की सही जानकारी भरें, जिससे उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिलने में कोई कठिनाई न हो। आवेदक को अपने ही बैंक खाते की जानकारी भरनी है, किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते की नहीं, अन्यथा बैंक मैनेजर सत्यापन के समय बैंक खाते को गलत बतायेगा और बेरोजगारी भत्ते की राशि उस खाते में अंतरित नही होगी।

रायगढ़ नगर निगम के इन च्वाईस सेटर्स में भर सकते है फार्म

रायगढ़ जिले में 21 च्वाईस सेंटर बनाये गये है। इन सेंटरों में जाकर युवा बेरोजगारी भत्ता के लिए फार्म भर सकते है। इनमें साई कृपा लोक सेवा केन्द्र-न्यू ट्रांसपोर्ट नगर नियर अपेक्स बैंक रायगढ़, यूगल इलेक्ट्रानिक्स एण्ड कम्प्यूटर वार्ड नंबर 2 धांगरडीपा रायगढ़, मिमांश कम्प्यूटर-नियर पहाड़ मंदिर कौहाकुण्डा रायगढ़, एसकेएम कम्प्यूटर-वार्ड नंबर 33 कांशीराम चौक रायगढ़, यूनिक सर्विस फॉर ऑल-चांदमारी रायगढ़, सोनालिया बुक वर्क-सत्तीगुड़ी चौक बैकुण्ठपुर रायगढ़, डिजीटल मोबाइल-नियर विश्वासगढ़ चर्च बाजीराव पारा रायगढ़, जैन सीएससी-विजयपुर चौक बोईरदादर रायगढ़, चैतन्य कम्प्यूटर-हनुमान मंदिर ढिमरापुर चौक रायगढ़, केजीएन कम्प्यूटर-वार्ड नंबर 10 मधुबन पारा रायगढ़, गंशा मोबाईल एण्ड ईनेट-वार्ड नंबर 33, कांशीराम चौक गांधीनगर रायगढ़, आकाश सीएससी-मारूति शोरूम रायगढ़, अंकित ऑनलाईन सर्विस-राजीव गांधी नगर, अलिजा च्वाईस सेंटर-नियर अंडर ब्रिज बाजीराव पारा रायगढ़, जय ऑनलाईन सोल्यूशन-नया शनि मंदिर सर्किट हाऊस रोड रायगढ़, ए एण्ड जे कम्प्यूटर-नियर कबीर चौक रायगढ़, सांई कम्प्यूटर एण्ड डाटा मेन्टेनेंस-नियत कंसमर फोरम ऑफिस, केलो विहार कालोनी रायगढ़, डीलाईट डिजीटल सेवा-लक्ष्मीपुर नियर सरस्वती शिशु मंदिर रायगढ़, यूनिवर्सल कियोस्क-एसबीआई बैंक कोतरा रोड रायगढ़, सांई कम्प्यूटर-ढिमरापुर चौक रायगढ़ एवं शैलेष सिंग ठाकुर-नियर सिविल कोर्ट, जिला पंचायत रोड रायगढ़ है।

अधिक जानकारी के लिए अपने संबंधित खबर

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026