छोड़कर सामग्री पर जाएँ

संवेदनशील पुलिसिंग : मूकबधिर भटके युवक को चक्रधरनगर पुलिस ने मिलाया स्वजनों से

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने स्टेडियम के पास अकेले घूम रहे श्रवण बाधित, मूकबधिर भटके युवक को उसके स्वजनों से मिलाकर मानवता का परिचय दिया गया है । पुलिस की प्रचलित छवि नकारात्मक समझी जाती है, इसके विपरीत कई बार पुलिस के सामाजिक, मानवीय कार्यों से खाकी की छवि बेहतर दिखाई देती है । कल एक भटके हुए मूकबधिर युवक को उसके माता-पिता से मिलाकर नव पदस्थ थाना प्रभारी चक्रधरनगर उप निरीक्षक नंदलाल पैकरा ने माननीय और स्वयं को संतोष प्रदाय करने वाला कार्य किया गया है, जिसे जानने-सुनने वालों ने उन्मुक्त कंठ से थाना प्रभारी की प्रशंसा की जा रही है।

कल देर शाम एक युवक अपने साथ थाना चक्रधरनगर में पूरी तरह मूकबधिर एक युवक को लेकर आया और बताया कि मिनी स्टेडियम के पास युवक ने हाथ दिखाकर आगे तक लिफ्ट मांगा जिसे मोटरसाइकिल पर बिठाकर रेलवे स्टेशन तक ले गया। मोटरसाइकिल से उतरने पर पता चला कि लिफ्ट लिया हुआ युवक पूरी तरह से श्रवणहीन और मूकबधिर है। रेलवे स्टेशन से कहां जाएगा.. कहने पर युवक कुछ नहीं बताने पर युवक के परिजन उसे खोजते हुए थाना आएंगे। ये सोच कर थाना ले आया।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा और थाने में मौजूद स्टाफ द्वारा अलग-अलग तरीकों से युवक से पूछताछ कर उसके घर, परिवारजन की जानकारी लेने का प्रयास किए पर कुछ खास हासिल नहीं हुआ। तब युवक के फोटो विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर कर उसका पता लगाया गया। पता चला कि युवक पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत “स्पेशल बच्चों” के लिए खोले गए विद्यालय में पढ़ता है। युवक मूलत: सरायपाली, महासमुंद का रहने वाला है। संभवत: वह अपने घर जाने निकला और रायगढ़ में भटक रहा था।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर ने पूंजीपथरा स्कूल से उक्त युवक के परिजनों का पता लगाकर उन्हें मोबाइल पर युवक के थाने में होने की सूचना दिए। जिसके बाद सरायपाली महासमुंद से युवक के पिता उसे लेने थाना आए। युवक को उसके सुरक्षित उसके पिता के सुपुर्द किया गया। बेटे के सुरक्षित मिलने से उसके पिता काफी खुश हुए एवं पुलिस को धन्यवाद दिये। युवक को उसके परिजनो से मिलवाने मे थाना प्रभारी चक्रधरनगर उप निरीक्षक नंद लाल पैकरा और पेट्रोलिंग स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026