छोड़कर सामग्री पर जाएँ

शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास! लॉ में मास्टरी कर रहे LLM के तीसरे सेमेस्टर के सभी छात्रों को कर दिया गया फेल..? पहले सेमेस्टर में भी सिर्फ एक पास..?? गुस्से में LAW स्टूडेंट्स कुलपति से…

रायगढ़। शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय में लॉ की पढ़ाई कर रहे छात्रों का परीक्षा परिणाम काफी चौंकाने वाला आया है या फिर यह कहिये की उत्तर पुस्तिका जांचने वालों ने इस बार इतिहास रच दिया है। लॉ में इकलौते मास्टर डिग्री करवाने वाले जांजगीर चांपा के शासकीय टीएलएस लॉ कॉलेज में LLM कर रहे प्रथम सेमेस्टर के 99% छात्र फेल हो गए हैं और एल एल एम के तीसरे सेमेस्टर के शत प्रतिशत विद्यार्थी फेल हो गए हैं। परीक्षा परिणाम लेकर छात्रों ने कड़ी आपत्ति जताई है और कुलसचिव के नाम ज्ञापन सौंपा है। आपको बता दें कि रायगढ़ संभाग में लॉ की मास्टर डिग्री सिर्फ इसी कॉलेज में होती है। इसके अलावा रायगढ़ के स्वामी बालकृष्ण पुरी विधि महाविद्यालय का भी परीक्षा परिणाम भी कुछ इसी तरह का है। फ़रवरी में जारी सेमेस्टर एग्जाम के परिणाम में यहां भी लगभग 80% छात्र अनुत्तीर्ण हो गए हैं।

छात्रों का कुलपति को दिया गया ज्ञापन

छात्रों ने आज सोमवार को शहीद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलसचिव के नाम हस्ताक्षरित आवेदन दिया है। जिसमें उन्होंने इस परीक्षा परिणाम से काफी संतुष्टि जताई है उनकी मांग है कि उनकी कॉपी दोबारा से जांच की जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि विश्वविद्यालय द्वारा एक आंसर शीट जारी की जाए जिस से मिलान कर छात्र यह समझ पाए कि उन्होंने क्या गलतियां की हैं और आगे आने वाले परीक्षा में किस तरह से प्रश्नों के उत्तर दिए जाएं।

विश्वविद्यालय के बाहर LLM के छात्र

इतना ही नहीं छात्रों पूरा 1 साल बर्बाद हो गया है। फेल हो जाने के कारण उन्हें दोबारा ऑनलाइन रीवेल का ऑप्शन भी नहीं मिल रहा। उनकी मांग है कि वेबसाइट में संशोधन किया जाए। उनकी मांग है कि प्रश्नों के उत्तर की मार्किग पद्धति भी सार्वजनिक की जाए ताकि विद्यार्थी आकलन कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने नए सेमेस्टर में प्रवेश को भी स्थगित करने की मांग की है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026