छोड़कर सामग्री पर जाएँ

आंदोलन की आड़ में महिला पुलिसकर्मी से शर्मनाक हरकत: दो आरोपियों को भेजा जेल, गेट के बाहर महिला पुलिस कर्मियों का दिखा जबरजस्त गुस्सा, देखे वीडियो

रायगढ़। तमनार में जनसुनवाई के विरोध के दौरान हुए आंदोलन के समय पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र अमानवीय कृत्य का मामला सामने आया है। आंदोलन में की आड़ में कुछ उपद्रवी तत्वों ने महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की, कपड़े फाड़े और उसका वीडियो बनाकर वायरल किया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं आरोपियों को जेल ले जाते समय जेल के गेट के बाहर महिला पुलिस कर्मियों का जबरजस्त गुस्सा भी दिखा।

पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो और उपलब्ध फुटेज के आधार पर आमगांव निवासी मंगल राठिया उर्फ करम राठिया तथा चिनेश खम्हारी की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया। इसके बाद दोनों की गिरफ्तारी दिखाते हुए उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है, साथ ही इलेक्ट्रॉनिक/डिजिटल माध्यम से जुड़े कानूनी प्रावधानों के तहत भी कार्रवाई की गई है।

इधर, आरोपियों को जेल ले जाते समय स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई। घटना को लेकर आक्रोशित दर्जन भर से अधिक महिला पुलिसकर्मियों ने जेल के गेट के सामने वाहन रुकवाकर आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग की, जिससे कुछ समय तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी, जिसके बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी।

एसपी का बयान

एसपी रायगढ़ दिव्यांग पटेल ने कहा कि तमनार की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है और घटना के तत्काल बाद गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य संदिग्धों की पहचान वीडियो फुटेज और अन्य स्रोतों के आधार पर की जा रही है। एसपी के अनुसार, शेष आरोपियों की तलाश जारी है और घटना में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026