छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तमनार जनांदोलन की आड़ में शर्मनाक कृत्य: महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ी, वीडियो भी बनाया.. एफआईआर दर्ज, तलाश तेज

रायगढ़। तमनार में जिंदल पावर को आबंटित कोयला खदान के विरोध में चल रहे जनांदोलन ने बीते 27 दिसंबर शनिवार को न केवल हिंसक रूप ले लिया, बल्कि इस दौरान मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना भी सामने आई है। विरोध प्रदर्शन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने कानून और मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। हिंसक भीड़ में शामिल युवकों के एक समूह ने एक महिला आरक्षक को घेरकर अभद्रता की और उसकी वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन कैसे बना हिंसक?

तमनार में प्रभावित ग्रामीणों के द्वारा 12 दिसम्बर से उद्योगों के खिलाफ उनकी गाड़ियों को रोककर आर्थिक नाकेबंदी की गई थी। शनिवार 27 दिसंबर को स्थिति तब बिगड़ी जब टीआई कमला पुसाम ने पुलिस बल के साथ जबरन कोयला वाहनों को पार कराने का प्रयास किया। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवा ने कोयला खदान के प्रभावित गांव पुरुषलूंगा के एक व्यक्ति को कुचल दिया।जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस बल पर हमला बोल दिया। इस हमले में टीआई कमला पुसाम समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

खेत में जान बचाने भागी महिला आरक्षक, भीड़ ने बनाया शिकार

हिंसा के इसी दौर में युवकों के एक समूह ने मर्यादा को ताक पर रख दिया। सूत्रों के अनुसार, हमले से बचने के लिए एक महिला आरक्षक पास के खेत की ओर भागी, लेकिन उपद्रवी युवकों ने उसे वहां भी घेर लिया। युवकों ने महिला आरक्षक के साथ न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि उसकी वर्दी फाड़ने की भी सूचना है।

बेहद आपत्तिजनक बात यह है कि इस घिनौनी हरकत का वीडियो भी बनाया गया। सूत्रों के मुताबिक, यह वीडियो कुछ समय के लिए सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया गया था, जिसे बाद में पुलिस की सख्ती के बाद हटवाया गया।

सख्त धाराओं में मामला दर्ज, 9 एफआईआर

इस शर्मनाक घटना और हिंसक प्रदर्शन को लेकर तमनार पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 109(1), 115(2), 132, 221, 296, 3(5), 309(4), 309(6), 351(2), 74, 76 और आईटी एक्ट की धारा 67-ए के तहत मामला दर्ज किया है। अब तक कुल 9 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला आरक्षक के साथ अभद्रता करने वाले और वीडियो बनाने वाले युवकों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026