छोड़कर सामग्री पर जाएँ

अपनी मौसी पर पेट्रोल डालकर लगाई आग! जूटमिल पुलिस ने हत्या के प्रयास में गिरफ्तार कर भेजा जेल!

रायगढ़। कल 10 अप्रैल की शाम जूटमिल के बजरंगपारा में रहने वाली महिला फूलो बाई चौहान (उम्र 64 वर्ष) के ऊपर उसकी भतीजी शकुंतला चौहान (50 वर्ष) द्वारा पेट्रोल डालकर आग लगा देने की घटना सामने आई. जिसमें अहिता फूलो बाई को ईलाज के लिये केजीएच में भर्ती किया गया है।

थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा डॉक्टर से सलाह लेकर घायल महिला फूलो बाई से पूछताछ कर बयान लिया गया जिसमें फूलो बाई चौहान बताई कि कल 10 अप्रैल की शाम इसकी भतीजी शकुंतला चौहान इसके घर आई. जिसके हाथ में एक थैला था। शकुंतला कहने लगी की घर परिवार के लोग कोई रिश्ता नहीं रखे हैं, जिससे अकेले किराए मकान में रहकर जीवन यापन करना पड़ रहा है. काफी परेशान हो गई हूं, पेट्रोल लेकर आई हूं. यहीं स्वयं को आग लगाकर आत्महत्या करूंगी। जिसे फूलो बाई और उसकी बहू सुमित्रा चौहान यहां यह सब मत करो कहकर समझाएं। जिस पर शकुंतला नहीं मानी और आत्महत्या करने की जीद करने लगी।

तब सुमित्रा चौहान पड़ोस में रहने वाले शकुंतला के लड़के हेमंत चौहान को बुलाने के लिए दौड़ी। जिससे शकुंतला चौहान गुस्से में आ गई और मेरे बेटे को बुला रहे हो कहकर थैले अंदर बोतल में रखे पेट्रोल को निकाली और उसकी मौसी फूलो बाई चौहान के ऊपर डालकर आग लगा दी।

घटना के संबंध में फूलो बाई चौहान के रिपोर्ट पर आरोपिया शकुंतला चौहान पति स्वर्गीय रोहित चौहान उम्र 50 साल निवासी बजरंगपारा थाना जूटमिल जिला रायगढ़ को जूटमिल पुलिस द्वारा आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026