छोड़कर सामग्री पर जाएँ

हर महीने 30% का प्रॉफिट और 8 महीने में पैसा डबल करने वाला महाठग शिवा साहू अरेस्ट! 7 साथी भी पकड़ाये, 13 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति भी जब्त..

रायगढ़/सारंगढ़। आखिरकार सारंगढ़ जिले की सरसीवा पुलिस ने महाठग शिव साहू को गिरफ्तार कर ही लिया। शिव साहू दो करोड़ 26 लाख रूपये के ठगी के मामले में फरार चल रहा था। सरसिंवा पुलिस लगातार शिवा साहू के ठिकानों पर दबिश दे रही थी, लेकिन शिवा साहू हर बार पुलिस को चकमा देने में सफल हो जाता था।

पिछले कुछ  महीनों से शिवा साहू के गिरफ्तारी को भी लेकर पुलिस पर लगातार दबाव बन रहा था। शिवा साहू को पकड़ने के लेकर जिला पुलिस अधीक्षक ने एक विशेष टीम का गठन किया था।

शिवा साहू

रायपुर के मॉल से धराया

सरसिंवा पुलिस को सायबर टीम ने मंगलवार शाम को सूचना दिया की शिवा साहू का लोकेशन रायपुर बता रहा है, इतना सुनते ही। सरसिंवा थाना प्रभारी टीकाराम खटकर अपने टीम के साथ रायपुर पहुंच गए।

जहाँ शिवा साहू और उसका साथी दिनेश साहू रायपुर के मॉल में कॉफी पी रहा था, और कॉफी पीकर पिक्चर देखने का प्लानिंग था। लेकिन कॉफी खत्म होने से पहले सरसिंवा पुलिस ने शिवा साहू और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सरसिंवा पुलिस ने एक प्लान बनाया और शिवा साहू के अन्य फरार साथियों को शिवा साहू के फोन से फोन लगाया और कहा कि, आज एक साथ खाना खाते है। शिवा साहू के दोस्तो ने बिलासपुर के रेल्वे स्टेशन के पास एक ढाबा को खाना खाने के लिए फाइनल किया। जिसके बाद सरसिंवा पुलिस शिवा साहू और दिनेश साहू को लेकर बिलासपुर पहुंच गई। जहां उसके साथी खाना खाने के लिए शिवा का इंतेजार कर रहे थे।

पूरी प्लानिंग के तहत पहुंची सरसिवा पुलिस शिवा के अन्य साथियों को घेरा बंदी कर गिरफतार कर लिया और सभी आरोपियों को सरसिंवा थाने ले आई।

शिवा साहू की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही लोगो तक पहुंची लोग शिवा साहू को देखने सरसिंवा थाने पहुंचने लगे, और देखते ही देखते थाने के बाहर भीड़ उमड़ पड़ी।

पुलिस ने शिवा साहू के एक खास एजेंट कृष्णा निराला को भी गिरफ़्तार कर लिया है साथ ही कृष्णा के एक लग्जरी कार को भी जप्त कर लिया गया है।

पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

हर महीने 30% का प्रॉफिट और 8 महीने में पैसा डबल

पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेस कर बताया की
शिवा साहू प्रार्थी सौरभ अग्रवाल के द्वारा दिनांक 09 मार्च 2024 को थाना सरसीवां में शिवा साहू निवासी रायकोना एवं अन्य आरोपियों के विरूद्ध शेयर मार्केट एवं क्रिप्टो करेंसी में पैसा लगाने पर प्रति माह 30 प्रतिशत देने एवं 08 माह पूर्ण होने पर रकम दोगुना करने का लालच देकर 02 करोड रूपए की धोखाधडी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी प्रकार प्रार्थी गिरवर निराला के द्वारा दिनांक 10 मई 2024 को शिवा साहू एवं अन्य आरोपियों के विरूद्ध रकम दोगुना करने का लालच देकर 26 लाख रूपए की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिस पर थाना सरसीवां के द्वारा अपराध दर्ज कर विवेचना किया जा रहा था।

इसी तारतम्य में पूर्व में 05 आरोपी टीकाराम साहू मिथलेश साहू संजय साहू एवं महेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार किया गया था। वही, आज 19 जून को को उक्त दोनो प्रकरणों के 08 आरोपियों  शिवा साहू, लक्ष्मीनारायण साहू, सूर्यकांत साहू,  रमेश साहू, दिनेश उर्फ दीपक साहू,  झगेश साहू, भागवत साहू, कृष्णकुमार निराला को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों से पूछताछ में उनके द्वारा क्रिष्टो करेंसी के नाम पर लोगों से पैसा लेकर रकम दोगुना करने की लालच देकर लोगों से मिले पैसे को ही रोटेट कर धोखाधड़ी की जा रही थी और लोगों से प्राप्त राशि से स्वयं के लिए संम्पत्ती का अर्जन किया जा रहा था।

13 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

विवेचना के दौरान आरोपियों द्वारा विभिन्न बैंको के अकाउंट में जमा किये गए कुल राशि 06 करोड 40 लाख रूपये को फ्रीज होल्ड कराया गया है। इसके अतिरिक्त 30 एकड जमीन राशि करीबन 02 करोड़ 40 लाख एक मकान कुल कीमत 64 लाख रूपए वाहन 25 नग रूपये मादारीबन 04 करोड 03 लाख नगद १ लाख रूपये सोने के आभुषण कीमत 07 13.576 मोबाईल 10 नग कीमत 02 लाख जप्त की गई। कुल मिलाकर जप्त की गई चल अचल संपत्ति। 13 करोड़ 57 लाख 61 हजार के सम्मति के जप्त किया गया है।

जब्त गड़िया

24 मामलों में 4 करोड़ की ठगी

वही पुलिस अधीक्षक ने ये भी बताया की शिवा साहू और उनके अन्य साथियों के खिलाफ कुल 24 आवदेन प्राप्त हुए है। जिनमें कुल चार करोड़ की ठगी की गई है, वही पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने ये भी बताया की शिवा साहू से जुड़ कर जिन जिन एजेंटों ने लोगो से ठगी का काम किया है। उनकी पतासाजी की जा रही है मामले में संलिप्त कोई भी व्यक्ति बख्से नही जाएंगे।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026