छोड़कर सामग्री पर जाएँ

स्टे के बाद भी गलत तरीके से तोड़ दी दुकान! हाई कोर्ट ने निगम के दो अफसरों को लगाई फटकार! कहा; क्यों न आप दोनों पर भी आरोप तय हो ?

रायगढ़. जूटमिल इलाके में 2011-12 में गौरवपथ के लिए बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की गई। अतिक्रमण के साथ सड़क की जद में आ रहे कुछ लोगों की निजी भूमि पर हुए निर्माण भी हटाए गए। इसमें कुछ लोगों ने कोर्ट की शरण ली, मुआवजा लिया और कुछ लोगों ने कोर्ट से स्टे लेकर अपने भवन और जमीन बचाई। कबीर चौक के नजदीक एक निर्माण को फर्जी सहमति के जरिए तोड़ा गया था। इस निर्माण पर हाईकोर्ट का स्टे था।

नगर निगम के एक कर्मचारी ने आयुक्त के सामने वाहवाही लूटने लिए भवन मालिक का सहमति पत्र बनाया और जबरन बुलडोजर चला दिया। लगभग 12 साल बाद अब इस मामले में हाईकोर्ट ने तत्कालीन नगर निगम आयुक्त और नजूल अधिकारी को फटकार लगाई है। अवमानना मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने फर्जी दस्तावेज पेश करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई तक करने की बात कही है। तत्कालीन निगम आयुक्त आरडी दीवान और नजूल अधिकारी एके घृतलहरे की मुसीबत बढ़ सकती है।

अवमानना मामले में प्रशासन की तरफ से जो दस्तावेज प्रस्तुत किए उस पर कोर्ट ने आपत्ति जताई है। जूटमिल गौरवपथ निर्माण के दौरान रमेश कुमार अग्रवाल की दुकान तोड़ी गई थी। रमेश ने हाईकोर्ट से स्टे लिया हुआ था। फर्जी सहमति पत्र के जरिए तोड़फोड़ के बाद उन्होंने अपने अधिवक्ता अमित शर्मा के जरिए हाईकोर्ट में अवमानना याचिका लगाई थी।

अधिवक्ता अमित शर्मा ने बताया कि तत्कालीन निगम आयुक्त आरडी दीवान और नजूल अधिकारी एके घृतलहरे द्वारा अतिक्रमण हटाने के दौरान रमेश अग्रवाल की दुकान भी तोड़ दी गई। अफसरों ने अपने बचाव में रमेश अग्रवाल की सहमति वाला पत्र पेश किया, जो फर्जी था।

शुक्रवार को यह मामला जस्टिस गौतम भादुड़ी की कोर्ट में आया तो उन्होंने दूसरे पक्ष को दो टूक कह दिया कि आप फर्जी दस्तावेज पेश करने का कारण बताकर अपना जवाब पेश कर दीजिए और क्यों न हम दोनों अफसरों पर फर्जी दस्तावेज कोर्ट में पेश करने का आरोप भी तय कर दें।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026