छोड़कर सामग्री पर जाएँ

रायगढ़ के सभी रामभक्तों की मेहनत और सहयोग से श्री रामनवमी शोभायात्रा बनी ऐतिहासिक : आयोजन समिति… भारी जनसमूह और शस्त्रों के बीच अहिंसा का मिला बहुत बड़ा संदेश, जिला प्रशासन,पुलिस और निगम प्रशासन का मिला भरपूर सहयोग

रायगढ़ 31 मार्च : नगर में 30 मार्च गुरुवार को रामनवमी के अवसर पर भगवान रामचंद्र जी का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री रामनवमी आयोजन समिति द्वारा भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में 50 हजार से अधिक रामभक्तों ने हिस्सा लिया। शाम 5 बजे जब नटवर स्कूल से यात्रा प्रारंभ हुई तो सायद ही किसी ने इसका आखरी छोर देखा होगा। इतनी बड़ी संख्या में अस्त्र-शस्त्र शोभायात्रा में शामिल थे पर किसी प्रकार की कोई घटना या दुर्घटना नहीं हुई। इससे यात्रा में शामिल रामभक्त हिंदुओ ने अहिंसा का एक बहुत बड़ा संदेश दिया। आयोजन समिति ने विशेषकर जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन और निगम प्रशासन का साधुवाद दिया। पुलिस प्रशासन की शानदार चाकचौबंद व्यवस्था रही। दो डी.एस.पी, सात थाना प्रभारी और 350 से अधिक पुलिसकर्मियों की सक्रियता का नतीजा का था यात्रा सुचारू रुप से चलती रही किसी प्रकार का कोई भी व्यवधान उत्पन्न नही हुआ। रात 1 बजे तक पुलिस व्यवस्था मद लगी रही। श्री रामनवमी आयोजन समिति में सभी को आभार आभार व्यक्त किया। समिति ने नगर के सभी सम्मानित अखबार,प्रीत मीडिया और वेब पोर्टल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का शानदार कवरेज के लिए धन्यवाद किया। क्योंकि मीडिया से ही आयोजन प्रदेश और देश के कोने-कोने तक प्रसिद्ध होता है।

रामनवमी विशाल शोभायात्रा

यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहे वर्धा महाराष्ट्र के देवत बैंड और ओड़िया बरपाली बुलाये गए आदिवासी नृत्य को लोगो नर खूब सरहाया। देवत बैंड का नेतृत्व विश्व हिन्दू परिसद रायगढ़ द्वारा किया गया। सबसे शुरू में रस्सी के गोल घेरे के बीच 60 से अधिक युवक और युवतियों ने शानदार प्रस्तुति दी।विश्व हिन्दू परिसद द्वारा शुरू के आखरी तक जो इसकी व्यवस्था सम्हाली वो काबिल ए तारीफ है। अलग-अलग चौक में व्यवस्था के लिए आयोजन समिति ने दो-दो सदस्यों की टीम बनाई थी ताकि कोई भी समस्या होने।पर उक्त चौक में समिति के सदस्य उपस्थित रहे। इस कार्य को आयोजन समिति के सदस्यों ने बखूबी निभाया।

रामनवमी विशाल शोभायात्रा

नटवर स्कूल,श्याम टाकीज चौक में सस्थाओ ने मंच बना कर यात्रा का जोरशोर से स्वागत सत्कार किया। एम.जी. रोड,रामनिवास टाकीज चौक,गौरीशंकर मंदिर चौक, सुभाष चौक,पैलेस रोड दुल्हन साड़ी, चाँदनी चौक, गांजा चौक, हटरी चौक, थाना रोड,हांडी चौक में यात्रा का जोरदार स्वगात हुआ। सभी मिष्ठान, नमकीन, भजिया, आइसक्रीम, कल्ड्रिक और पेयजल बाट कर यात्रा में आये रामभक्तों की सेवा में लगे रहे। यात्रा में 17 से अधिक मनमोहन झांकिया निकली जो विभिन्न समाजों द्वारा बनाई थी जिसने यात्रा की भव्यता में चार-चाँद लगा दिए।

🅾️ रामलीला मैदान में नगर नद कलाकारों ने समा बांधा

नगर के रामलीला मैदान में समापन और महा भंडारे का आयोजन किया गया था। मंच पर शाम 7 बजे से नगर के सभी गायकों द्वारा एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति की जा रही है। भक्तिमय गीत सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। रामलीला मैदान में स्थित म्युनिस्पल हाई स्कूल के बाहर आयोजन समिति नद महाभण्डारे का आयोजन किया था। जिसका सफल संचालन जे.सी.आई. रायगढ़ की टीम और गुजराती समाज द्वारा किया गया। आयोजन समिति से सभी को साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

रामनवमी विशाल शोभायात्रा

प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जिन्होंने भी रामनवमी के आयोजन को सफल बनाने में सहियोग दिया सभी का साधुवाद

श्री रामनवमी आयोजन समिति ने नगर के सभी कैमरा मेन और स्टूडियो का धन्यवाद दिया उनकी ली गयी वीडियो और तस्वीरों से ही आयोजन अमर हो जाता है। सभी घमाल,डी.जे,ढोल,घंटा पार्टी और लाइट व टेंट वालो का आयोजन को सफल बनाने में सहियोग के लिए आभार आभार व्यक्त किया। कोई भी बड़ा आयोजन किसी एक से नही होता इस यात्रा का सफल होने का पूरा श्रेय नगर के सभी रामभक्तों को जाता है जनकी अपार उपस्थित से ही आयोजन ऐतहासिक सफल रहा। श्री रामनवमी आयोजन समिति को सभी का तन,मन और धन सहियोग देने के लिए और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से।जिन्होंने भी सभी सहियोग दिया सभी का साधुवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। उक्त प्रेस विज्ञप्ति आयोजन समिति कद सदस्य प्रकाश निगानिया ने जारी की

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026