छोड़कर सामग्री पर जाएँ

तीन माह से लापता नाबालिक लड़की की मिला नरकंकाल.. घटनास्थल पर पुलिस को मिले अहम सुराग.. चक्रधर नगर पुलिस कर रही जांच

रायगढ़ : जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलवाटिकरा के पहाड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में नरकंकाल मिलने का मामला निकलकर सामने आ रहा है। चूंकि, कंकाल के पास बरामद मोबाईल फोन और कपड़े को देख आशंका है, कि गांव की ही वह किशोरी है, जो बीते 3 महीने से लापता है। यह पेचीदा प्रसंग शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में सहायक उपनिरीक्षक डीके बहिदार ने RIG24 बताया कि शनिवार को समीपस्थ ग्राम भेलवाटिकरा में जब गांव से लगे बोर्राही पहाड़ गए लोगों ने देखा कि वहां चितवमाड़ा नामक स्थल पर संदिग्ध परिस्थितियों में नरकंकाल था।

फिर क्या, मानव कंकाल को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी तो भेलवाटिकरा निवासी विजय चौहान ने अस्थियों के कपड़े और वहां पड़े मोबाइल फोन को देख उसकी शिनाख्त अपनी 16 बरस की भतीजी कु. शालिनी चौहान के होने का दावा किया।

यही नहीं, विजय चौहान ने चक्रधर नगर थाने में इसकी सूचना दी तो हरकत में आई पुलिस अपने साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को लेकर बोर्राही पहाड़ गई तो देखा कि अज्ञात मानव के हाथ-पांव और अन्य हिस्से अलग-अलग पड़े थे। वहीं, एक की-पेड मोबाइल फोन और कपड़े भी थे।

स्निफर डॉग वहां कंकाल को सूंघकर जंगल मे ही भटकता रहा। घटना स्थल पर बरामद लापता शालिनी चौहान के कपड़े और मोबाइल फोन से प्रथमदृष्टया माना जा रहा है कि यह कंकाल उसी का है। विजय चौहान ने पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी शालिनी विगत 19 सितंबर के तडक़े सुबह लगभग 4 बजे से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद उसके नहीं मिलने पर चक्रधर नगर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

घटनास्थल पर चक्रधर नगर पुलिस

कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस- अभिनव

नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव उपाध्याय ने बताया कि मानव कंकाल के पास बरामद मोबाइल फोन को पुलिस महत्वपूर्ण कड़ी मानते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ अब सायबर सेल की भी मदद ले रही है। कॉल डिटेल्स खंगाला जा रहा है, ताकि घटना की असलियत सामने आ सके। फिलहाल, मर्ग कायम कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026