छोड़कर सामग्री पर जाएँ

छत्तीसगढ़ बीजेपी की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की कमान! गोमती साय गुजरात की कमान

रायगढ़। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस संगठनात्मक फेरबदल में छत्तीसगढ़ की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को सौंपी गई है। वहीं, सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ का नया सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

​पार्टी नेतृत्व ने स्मृति ईरानी पर बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें दोहरी जिम्मेदारी दी है। वह छत्तीसगढ़ के साथ-साथ हरियाणा के प्रभारी पद का दायित्व भी संभालेंगी।

​छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी राष्ट्रीय पटल पर तरजीह

सूची में छत्तीसगढ़ से जुड़ा एक और अहम नाम सामने आया है। रायगढ़ की पूर्व सांसद वर्तमान पत्थलगांव विधायक गोमती साय को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात का सह-प्रभारी बनाया गया है। गुजरात में उनके साथ तरुण चुघ प्रभारी और अजय माहावर सह-प्रभारी की भूमिका में होंगे।

​दोहरे प्रभार वाले प्रमुख नेताओं में स्मृति ईरानी शामिल

​बीजेपी द्वारा जारी सूची में कुल छह वरिष्ठ नेताओं को एक से अधिक राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  • ​स्मृति ईरानी: छत्तीसगढ़ और हरियाणा
  • ​सुनील बंसल: पश्चिम बंगाल और तेलंगाना
  • ​हरीश द्विवेदी: बिहार और कर्नाटक
  • ​डॉ. सतीश पूनिया: जम्मू-कश्मीर और पंजाब
  • ​राम माधव: तमिलनाडु और उत्तराखंड
  • ​अनिल एंटनी: नगालैंड (प्रभारी) और गोवा (सह-प्रभारी)

​अन्य राज्यों में प्रमुख नियुक्तियां

  • ​उत्तर प्रदेश: विनोद तावड़े को यूपी का जिम्मा दिया गया है।
  • ​मध्य प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देब को प्रभारी और रेखा वर्मा को सह-प्रभारी बनाया गया है।
  • ​महाराष्ट्र: बैजयंत जय पांडा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।
  • ​राजस्थान: संजय भाटिया को प्रभारी बनाया गया है।
  • ​बिहार: हरीश द्विवेदी प्रभारी, जबकि रोहन गुप्ता व संगीता यादव सह-प्रभारी होंगे।

​इसके अतिरिक्त, पार्टी के राष्ट्रीय संचार सेल (कम्युनिकेशन सेल) के समन्वयक के रूप में अनिल बलूनी और संयोजक के तौर पर आशीष अग्रवाल की नियुक्ति की गई है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

बिलासपुर में सड़क किनारे मिला रायगढ़ के युवक का शव: प्रतियोगी परीक्षा की कर रहा था तैयारी.. हत्या की आशंका!

घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार का शव संत नगर के पास संदिग्ध हालत में मिला, तोरवा पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी
नवम्बर 16, 2026

खरसिया के रॉक गार्डन बोतल्दा में युवती से गैंगरेप: 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

युवक को डंडे से पीटकर बेहोश करने के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने आईफोन, डंडा और नकदी जब्त कर आरोपियों को भेजा रिमांड पर! आरोपियों के मोबाइल से मिले और भी लड़कियों के वीडियो! उनकी हो रही अलग से जांच!
नवम्बर 16, 2026

पिता-पुत्र पर तलवार और डंडे से जानलेवा हमला: तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

जूटमिल थाना क्षेत्र में स्कूटी का पेट्रोल खत्म होने पर गाली-गलौज का विरोध करने पर हुआ था विवाद, पुलिस ने तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ीं
नवम्बर 16, 2026

जनजातीय गौरव दिवस पर आदिवासियों की जमीन न लेने की घोषणा करे नितिन नवीन: राकेश पाण्डेय

प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने रायगढ़ दौरे के दौरान खदानों और उद्योगों के लिए ग्रामसभा की अनुमति के बिना भूमि अधिग्रहण न करने की मांग उठाई।
नवम्बर 13, 2026

बिलासपुर रेंज में ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत एक महीने में 1081 स्थाई वारंट तामील: चार जिलों का प्रदर्शन रहा अव्वल! रायगढ़ और कोरबा पिछड़े

आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर रेंज के आठ जिलों में चला विशेष अभियान, सालों से फरार वारंटियों की हुई धरपकड़
नवम्बर 12, 2026

घरघोड़ा पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा: चोरी की दो पल्सर बरामद

आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बदला था बाइक का रंग और घिसा था इंजन नंबर, शराब और पार्टी के लिए करते थे चोरी
नवम्बर 11, 2026

सड़क पर बाइक से खतरनाक स्टंट और अशोभनीय हरकत: 5 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

सोशल मीडिया वीडियो के चक्कर में सार्वजनिक सड़क पर हुड़दंग कर रहे युवकों पर चक्रधरनगर पुलिस ने की बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
नवम्बर 11, 2026