छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पुलिसिया जुल्म के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता नीलकंठ साहू ने राष्ट्रपति से मांगी इच्छा मृत्यु..? CSP और SDM के खिलाफ जांच की मांग! हाईप्रोफाइल पत्र से मचा हड़कंप!

रायगढ़ से विशेष रिपोर्ट

रायगढ़। शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता नीलकंठ साहू ने राष्ट्रपति को भेजे एक सनसनीखेज पत्र में आरोप लगाया है कि प्रशासन से संवाद की पहल करने पर उन्हें पुलिसिया जुल्म का शिकार होना पड़ा। उन्होंने पत्र में दो प्रमुख अधिकारियों—नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला और अनुविभागीय दंडाधिकारी प्रवीण तिवारी—पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग की है। कार्रवाई न होने की स्थिति में उन्होंने इच्छा मृत्यु की अनुमति की मांग भी की है।

आंदोलन को सुलझाने पहुंचे, बने निशाना

पत्र में नीलकंठ साहू ने 9 और 10 मार्च 2025 को ऐश्वर्यम कॉलोनी और गोवर्धनपुर ग्रामवासियों द्वारा किए जा रहे सड़क निर्माण, कृषि भूमि पर कच्ची सड़क और धूल से निजात पाने के लिए आंदोलन का हवाला देते हुए कहा कि वे आंदोलन को सुलझाने हेतु प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच सेतु बनने की कोशिश कर रहे थे। बातचीत की पहल भी की गई, लेकिन प्रशासन की ओर से संवाद में रुकावट और बाद में पुलिस की कार्रवाई ने मामले को और भी जटिल बना दिया।

कॉलोनी और ग्रामवासी

अधिकारियों पर मनमानी और अभद्रता का आरोप

साहू के अनुसार, 10 मार्च को जब वे दोबारा प्रदर्शनकारियों की मांग प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस बल ने टेंट उखाड़ दिए और बिना कोई संवाद किए धरना स्थल खाली करवा दिया। इसी दौरान नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला द्वारा उन्हें जबरन खींचकर थाने ले जाया गया। आरोप है कि वहां उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनके जबड़े के दांत टूट गए और रक्तस्त्राव भी हुआ।

हिरासत में रात भर रखा गया, बिना परिवार को सूचना

नीलकंठ साहू का कहना है कि उन्हें न तो अपने परिवार को सूचना देने दी गई, न ही डॉक्टर से अपनी चोटों के बारे में खुलकर बात करने का मौका मिला। बाद में उन्हें सीधे जेल भेज दिया गया। यह सब तब हुआ जब वे प्रशासन द्वारा आयोजित शांति समिति की बैठकों में सालों से सक्रिय सहयोगी के रूप में काम करते आए हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता नीलकंठ साहू

संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन

पत्र में उन्होंने इस पूरी घटना को उनके संवैधानिक अधिकारों का घोर उल्लंघन बताते हुए लिखा है कि प्रशासन ने न केवल एक सामाजिक कार्यकर्ता की गरिमा को ठेस पहुँचाई, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों की भी अनदेखी की है।

मांग की निष्पक्ष जांच या इच्छा मृत्यु की अनुमति

उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए कहा है कि यदि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जाती, तो उन्हें इच्छा मृत्यु की अनुमति प्रदान की जाए। यह पत्र उन्होंने मुख्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव, डीजीपी, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और कई अन्य अधिकारियों को भी भेजा है।

प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

अब तक इस पत्र पर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन मामले ने रायगढ़ समेत राज्य भर में सामाजिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।

सामाजिक कार्यकर्ता नीलकंठ साहू का पत्र

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026