छोड़कर सामग्री पर जाएँ

लड़की के साथ दुष्कर्म किया किसी और ने.. F.I.R. लिखा दी किसी और के नाम..? आखिरकार पकड़ा गया असली आरोपी.. घरघोड़ा थाना क्षेत्र की घटना

रायगढ़। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब वाकया हुआ है। यहां एक नाबालिक लड़की ने एक युवक पर दुष्कर्म की लिखित शिकायत की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक लड़की से मोबाइल पर बात करने की बात कबूली, लेकिन दुष्कर्म को लेकर बार-बार इनकार करता रहा। पुलिस ने जब इस मामले की बारीकी से जांच की तो पता चला की लड़की के साथ दुष्कर्म तो हुआ है मगर उसने नहीं किसी और ने किया है।

उसके बाद फिर से लड़की का अलग से बयान कराया गया। जिसमें उसने सच बताया और उसके बाद पुलिस ने दूसरे युवक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घर वालों के साथ आई थी F.I.R. लिखाने

इस बारे में रायगढ़ पुलिस ने विस्तार से बताया कि 12 जून 2024 को थाना घरघोड़ा में एक नाबालिक लड़की उसके परिजनों के साथ आकर अजय (परिवर्तित नाम) निवासी खरसिया के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।

लड़की के लिखित आवेदन अनुसार जनवरी 2024 को अजय इसके गांव सड़क बनाने मजदूरी का काम करने आया था। जिससे जान परिचय हुआ और अजय से मोबाइल पर बात करती थी। अजय ने 01 मार्च 2024 को स्कूल से घर वापस लौटते समय जंगल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया था।

बालिका के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 184/2024 धारा 376(2)(n) IPC और 4,6 पॉक्सो एक्ट कायम कर महिला संबंधी अपराध में समय सीमा का परिपालन करते हुए तत्काल घरघोड़ा पुलिस संदेही अजय (परिवर्तित नाम) को हिरासत में लिया गया।

वो करता रहा गुनाह से इनकार

पूछताछ में संदेही अजय द्वारा बताया गया कि वह उस लड़की से सिर्फ फ़ोन पर बात करता हैं। दोनों की कभी कोई मुलाकात नहीं हुई है और ना ही उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने इस बात की पुष्टि करने के लिए लड़की के बताए घटना के दिन 1 मार्च 2024 को संदेह ही अजय की मोबाइल डिटेल की जांच की। जिंदगी अजय का मोबाइल लोकेशन लड़की के बताए घटनास्थल से अलग था।

घर वालों के डर से लिखवा दिया उसका नाम

लड़की का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालयीन कथन पृथक से कराया गया। जिसमें लड़की ने अजय से केवल बातचीत होना बताया और परिवारवालों के डर से आनन-फानन में अजय के नाम पर FIR दर्ज करायी जबकि असल में उसके साथ दुष्कर्म राजेश पाल (निवासी पोडीदलहा अकलतरा, वर्तमान पता चिराईपानी रायगढ़) ने किया है।

आरोपी राजेश पाल

6 महीनों में 1500 कॉल/मैसेज

घरघोड़ा पुलिस द्वारा संदेही राजेश पाल और पीड़िता का मोबाइल का डिटेल निकल गया। जिसमें पिछले 6 महीनों में करीब 1500 बार कॉल/मैसेज का आदान प्रदान हुआ है। तत्काल घरघोड़ा पुलिस द्वारा संदेही राजेश पाल को सारंगढ़ में दबिश देकर पकड़ा गया तथा पीड़िता का तहसीलदार घरघोड़ा के समक्ष संदेही से शिनाख्तगी कराई गई। संदेही राजेश पाल को देखकर बालिका पहचान की।

गिरफ्तार कर भेजा जेल

आरोपी राजेश पाल सुंदर लाल पाल उम्र 23 वर्ष  (ग्राम पोड़ीदलहा, जिला जांजगीर-चांपा हा.मु. किराये का मकान ग्राम चिराईपाली किरोडीमल जिला रायगढ़) से मोबाइल की जप्ती कर आरोपी को दुष्कर्म के अपराध में घरघोड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार का न्यायाधीश रिमांड पर भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अमित तिवारी, उप निरीक्षक मानकुंवर, सहायक उप निरीक्षक विलफ्रेड मसीह, आरक्षक राजेश राठौर और किशोर राठौर की अहम भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026