छोड़कर सामग्री पर जाएँ

पिता की हत्या कर पत्नी संग भागा बेटा! 24 घंटे में गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस ने भेजा जेल !

25 मार्च रायगढ़। पिता की हत्या कर फरार हुए बेटे अजय श्याम को घरघोड़ा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। 23 मार्च की रात को पिता ओम प्रकाश और बेटे अजय के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद अजय ने गैंती से पिता की हत्या कर दी। पत्नी के साथ फरार हुए अजय को कोरबा जिले के प्रेमनगर में ट्रैक कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया है . हत्या में प्रयुक्त गैंती का टुकड़ा और खून से सने कपड़े भी आरोपी से बरामद किए गए है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

खबर विस्तार से

घटना ग्राम औरामुडा सारथीपारा की है, जहां 24 मार्च की सुबह किराए के मकान में रहने वाले ओम प्रकाश श्याम (43) मूल निवास नकटीपारा बाल्को, जिला कोरबा का शव आंगन में पड़ा मिला। मकान मालिक श्रीमती मिलन सारथी (37) ने बताया कि ओम प्रकाश ठेकेदारी में मजदूरी करता था और चार दिन पहले उसका बेटा अजय श्याम अपनी पत्नी के साथ वहां रहने आया था। 23 मार्च की रात करीब 8 बजे पिता-पुत्र में किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद रात 9 बजे ओम प्रकाश जोर-जोर से बेटे अजय और उसकी पत्नी से खाना मांगते हुए चिल्ला रहा था। सुबह उठने पर मकान मालिक ने देखा कि ओम प्रकाश खून से लथपथ पड़ा है और अजय श्याम अपनी पत्नी के साथ फरार है।

मकान मालकिन के रिपोर्ट पर मर्ग क्र. 31/2025 धारा 194 बी.एन.एस.एस. एवं अपराध क्र. 67/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. कायम कर मर्ग पंचनामा/विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

आरोपी

घटना की सूचना पर एसडीओपी सिद्धांत तिवारी मौके पर पहुंचे और थाना घरघोड़ा, धरमजयगढ़ स्टाफ की टीम गठित कर फरार आरोपी की तलाश के निर्देश दिए। साइबर सेल की मदद से आरोपी को कोरबा जिले के प्रेमनगर कुसमुंडा इलाके में ट्रैक किया गया, जहां पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में अजय श्याम (27) ने अपराध स्वीकार किया और बताया कि विवाद के दौरान उसने गैंती से पिता की कनपटी पर वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर हत्या में प्रयुक्त गैंती का टुकड़ा और उसके खून से सने कपड़े जब्त कर लिए।

एसपी दिव्यांग पटेल, एएसपी आकाश मरकाम और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के नेतृत्व में आरोपी को पकड़ने में एएसआई राम सजीवन वर्मा, विल्फ्रेड मसीह,प्रधान आरक्षक पारसमनी बेहरा, आरक्षक हरीश पटेल, उद्यो पटेल और साइबर सेल टीम की अहम भूमिका रही। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

ख़बर शेयर करें:

Related News

रायगढ़: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाला मनचला गिरफ्तार, पूरा गांव था परेशान, अदालत ने भेजा जेल

पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई; आरोपी पर पूर्व में भी महिलाओं से अशोभनीय व्यवहार का आरोप।
अक्टूबर 18, 2026

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026