छोड़कर सामग्री पर जाएँ

दोस्त ही निकला चोर: सोनिया नगर में 42 लाख के सोने के बिस्किट और गहने चोरी का पर्दाफ़ाश.. मगर चोर फरार

रायगढ़।  रायगढ़ शहर के कोतरारोड क्षेत्र अंतर्गत सोनिया नगर में हुई बड़ी चोरी की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए 42 लाख रुपये से अधिक कीमती चोरी गए सामान में चार सोने के बिस्किट, तीन सोने की अंगूठी और चांदी के तीन सिल्ली कागज बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने बताया कि चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका दोस्त ही था। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

चोरी की कहानी

यह घटना 22 जून की रात की है, जब सोनिया नगर निवासी कपड़ा व्यवसायी अनूप अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ शहर से बाहर थे। घर पर उनका बेटा आदित्य अग्रवाल मौजूद था। 25 जून को उन्होंने कोतवाली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें बताया कि घटना की रात आदित्य का दोस्त ‘पंडित धीरज’ और घर के तीन स्टाफ मौजूद थे, जो देर रात वहां से चले गए।

यहां हुई थी चोरी

अगले दिन आदित्य की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। 23 जून को जब उसने घर की अलमारी चेक की तो पाया कि दूसरी मंजिल की अलमारी से चार सोने के बिस्किट गायब हैं। साथ ही ग्राउंड फ्लोर स्थित ऑफिस से ₹3.40 लाख नगद और दो सोने की अंगूठियां भी चोरी हो चुकी थीं। चोरों ने पहचान से बचने के लिए बुटिक में लगे CCTV DVR और P.O.E स्विच भी निकाल लिए थे।

खुद चल आया सुराग़

FIR अपराध क्रमांक 312/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत दर्ज की गई और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले गए। जांच के दौरान पुलिस को तब अहम सुराग मिला, जब हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी मीर रिजवान अली ने बताया कि घटना के अगले दिन उसका पुराना मित्र धीरज शर्मा उर्फ पंडित धीरज उससे मिला था और एक थैला रखकर बिना बताए चला गया।

धीरज की हरकतों पर शक होने पर मीर ने थैला खोलकर देखा तो उसमें एक रुमाल में लिपटे चार सोने के बिस्किट और चांदी के कागज थे। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त थैला जब्त किया और उसमें से चोरी गए गहने – चार स्वर्ण बिस्किट, तीन चांदी के सिल्ली कागज और तीन सोने की अंगूठियां बरामद कीं। बरामद माल की कुल कीमत ₹42 लाख से अधिक आंकी गई है।

( वीडियो:चोरी का माल बरामद करते कोतवाली पुलिस)

मुख्य आरोपी अभी भी फरार

मुख्य आरोपी धीरज शर्मा घटना के बाद से फरार है और उसके पास चोरी का शेष माल होने की संभावना है। पुलिस लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। पूछताछ में पीड़ित परिवार और परिचितों से महत्वपूर्ण सुराग पुलिस को मिले हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर शेष चोरी का सामान भी बरामद कर लिया जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Related News

नवरात्रि ड्यूटी पर नशे में तैनात CAF जवान: गाली-गलौज का आरोप, मेडिकल जांच के बाद विभाग को लिखा गया पत्र

फेस-1 के पास वाहन की चाबी निकालने और विवाद करने का आरोप, सीएसपी ने कहा- नियमानुसार की जा रही कार्रवाई
अक्टूबर 18, 2026

रायगढ़ का किरोड़ीमल ट्रस्ट: शिकायतों और आंदोलन का लंबा इतिहास! आरोप वही.. अंजाम भी वही..

खुले व्यवसायीकरण के खिलाफ शिकायतों और आंदोलनों का एक लंबा इतिहास रहा है। इसी कड़ी में साल 2019 का एक वीडियो सामने आया है।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी ने किया चाकू से हमला: आरोपी गिरफ्तार.. गया जेल

ग्राम बड़े रेगड़ा में दुर्गा पंडाल में प्रसाद लेने गए 77 वर्षीय बुजुर्ग पर पड़ोसी ने किया था जानलेवा वार, पुलिस ने 24 घंटे में की कार्रवाई।
अक्टूबर 17, 2026

आईपीएस रतनलाल डांगी मामला: विभागीय जांच में महिला आईपीएस पारुल माथुर बनीं प्रस्तुतकर्ता अधिकारी

पीड़िता की मांग पर गृह विभाग ने प्रशांत अग्रवाल की जगह पारुल माथुर को सौंपी जिम्मेदारी, एडीजी दीपांशु काबरा कर रहे जांच
अक्टूबर 17, 2026

नई औद्योगिक नीति पर यूथ कांग्रेस का आरोप: रायगढ़ में स्थानीय युवाओं के साथ हो रहा धोखा

युवा कांग्रेस महासचिव राकेश पाण्डेय ने उद्योगों में स्थानीय भर्ती की निगरानी के लिए पारदर्शी पोर्टल बनाने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों से सब्सिडी वसूली की मांग की।
अक्टूबर 17, 2026

मकान बदल दिया फिर भी पीछा नहीं छोड़ा: नए मकान में भी घुसकर छेड़खानी! कोतरारोड़ पुलिस ने भेजा जेल

किराये के मकान में घुसकर वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा।
अक्टूबर 17, 2026

रायगढ़ में घरेलू विवाद पर पत्नी की फावड़े से हत्या: आरोपी पति गिरफ्तार, अस्पताल से छुट्टी मिलते ही भेजा जेल

पुसौर के सूपा गांव में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद वारदात को दिया था अंजाम, पुलिस ने घटनास्थल से फावड़ा और कपड़े किए जब्त
अक्टूबर 17, 2026

नवरात्रि और गरबा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रायगढ़ पुलिस ने बनाई ‘मां दुर्गा वाहिनी’ : दो विशेष टीमें तैनात

दुर्गा पंडालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दोपहिया वाहनों से सतत पेट्रोलिंग करेंगी टीमें, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
अक्टूबर 17, 2026