छोड़कर सामग्री पर जाएँ

बेटे की प्रेमिका को ताना मारना पड़ा भारी! मां-बेटा दोनों गए जेल..

रायगढ़: जिले की धरमजयगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत रैरूमाखुर्द चौकी पुलिस ने एक नाबालिक लड़की के आत्महत्या के मामले में मां बेटे को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनके ऊपर पोस्को एक्ट की भी कार्यवाही की गई है। इस मामले में रायगढ़ पुलिस का कहना है कि मृतक लड़की अपने ही समाज के एक लड़के से प्यार करती थी और उसकी मां के तानों से तंग आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। लड़की ने बीते मां की 21 तारीख को आत्महत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने जांच कर लड़की के प्रेमी और उसकी मां को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर 6 अप्रैल को जेल दाखिल किया है।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 मार्च को धर्मजयगढ़ के रैरूमाखुर्द चौकी के अंतर्गत 17 वर्षीय किशोरी लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 22 मार्च को पंचनामा की कार्रवाई के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। गवाहों से पूछताछ और उनका बयान लिया गया। गवाहों ने पुलिस को बताया कि किशोर बालिका (मृतिका) और कमल कुमार यादव दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। एक ही जाति समाज व रिश्तेदार होने से किशोर बालिका उनके घर में ही नवंबर 2022 से रह रही थी।

गवाहों के अनुसार लड़की ने उनसे कहा था कि कि कमल यादव की मां अनीता यादव उसे उसे पसंद नहीं करती है उसे बार-बार ताना देती है कि उसके लड़के को फंसा कर घर में घुस गई है। उसे खाना देना बंद कर घर के बाहर कमरे में रहने बोली हैं। बालिका को वह अनेक प्रकार से यातनाएं दे रही थी। जिससे क्षुब्ध होकर बालिका 21 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

6 अप्रैल को पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द (थाना धरमजयगढ़) में आरोपी कमल कुमार यादव (18 वर्ष) और उसकी मां श्रीमती अनीता यादव 48 वर्ष निवासी पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द क्षेत्र के विरुद्ध धारा 305, 34 भादवि एवं 18 पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर जेल भेज दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026