छोड़कर सामग्री पर जाएँ

सोनूमुडा मर्डर केस 48 घंटो में सॉल्व! मोहल्ले के ही दो नाबालिक नशेड़ीयो ने गोद दिया चाकुओं से..

रायगढ़। 18 अगस्त को जूटमिल थाना के के अंतर्गत सोनूमुड़ा में हुई हत्या की मिस्ट्री रायगढ़ पुलिस ने सुलझा ली हैं। इस मामले में पुलिस ने मोहल्ले के दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। वे शराब के नशे में लूटपाट करने निकले थे और रास्ते में उन्हें मृतक अगर दास मिल गया जिसकी लूट के इरादे से उन्होंने हत्या कर दी।

इस मामले में रायगढ़ पुलिस ने मीडिया को बताया कि 18 अगस्त के सुबह जूटमिल पुलिस को सोनूमुडा में रहने वाले अगर दास पिता लाल दास उम्र 38 साल का शव उसके घर के समीप संदिग्ध अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर सीएसपी रायगढ़ अभिनव उपाध्याय, प्रशिक्षु आईपीएस उदित पुष्कर, थाना प्रभारी कोतरारोड़, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। शव के निरीक्षण पर मृतक के शरीर पर दिख रहे चोटों के निशान हत्या के अपराध को इंगित कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा प्रशिक्षु आईपीएस उदित पुष्कर को मामले की जांच हेतु निर्देशित किया गया।

इन्वेस्टिगेशन

मृतक अगर दास

उदित पुष्कर द्वारा जूटमिल पुलिस के साथ शव पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएस भेजा गया, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का मामला उजागर होने पर 19 अगस्त को अज्ञात आरोपी पर हत्या का अपराध दर्ज कर जांच अधिकारी पुष्कर द्वारा मृतक अगर दस के परिवारजनों एवं आसपास रहने वालों से पूछताछ कर जांच के दायरे को आगे बढ़ाये। मृतक से किसी के झगड़ा विवाद समेत अन्य सभी पहलुओं पर प्रशिक्षु आईपीएस द्वारा सूक्ष्मता से जांच की जा रही थी । उन्होंने मृतक अगर दास के घटना 17 अगस्त की सभी गतिविधियों को अपने तरीके से चेक किया गया जिसमें कोई खास जानकारी निकलकर नहीं आयी। एक ओर पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर संदिग्धों से पूछताछ कर रही थी।तभी 17 अगस्त की रात क्षेत्र के दो किशोर बालकों को संदिग्ध अवस्था में देखे जाने के प्रमाण सामने आये। पुलिस तत्काल दोनों नाबालिक लड़कों को अभिरक्षा में लिया गया। आईपीएस श्री उदित पुष्कर द्वारा दोनों संदेहियों से पृथक-पृथक वैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर दोनों अपराध स्वीकार कर घटना का वृतांत बताये।

अपचारी बालकों ने बताया कि घटना दिनांक 17 अगस्त की रात्रि सोनूमुडा भक्तिडिपा जाने वाले रास्ते में पहले से चाकू लिये लूटपाट की नियत से खड़े थे। रात्रि अगर दास लड़खड़ाते आया। जिसे लूटपाट की नीयत से रोके और उससे झगड़ा मारपीट कर अपने पास रखें चाकू से अगर दास के सीने, काख, पीठ में मारपीट कर चोट पहुंचाना और उसके मोबाइल को छीन कर भाग जाना बताये। जांच अधिकारी द्वारा घटनास्थल एवं अपचारी बालकों से मोबाइल एवं अहम साक्ष्यों की जप्ती कर आज दोनों विधि के साथ संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष के समक्ष पेश कर बाल संप्रेषण गृह रायगढ़ भेजा गया है।

प्रशिक्षु आईपीएस उदित पुष्कर

मामले का 48 घंटे के भीतर पटाक्षेप करने में प्रशिक्षु आईपीएस उदित पुष्कर के साथ थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक शशि देव भोई एवं आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ की अहम भूमिका रही है।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026