छोड़कर सामग्री पर जाएँ

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह में जेएसपी के चेयरमैन नवीन जिंदल ने भी की शिरकत! जय श्री राम के नारों से गूंज उठा जेएसपी परिसर!


रायगढ़.
 देश और दुनियाभर के राम भक्तों के साथ ही जिंदल स्टील एंड पॉवर के रायगढ़ संयंत्र में भी श्री राम जन्मभूमि में नवनिर्मित भव्य मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ अवसर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे दिन परिसर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर में पूरे दिन पूजन, कीर्तन, मानस मंडलियों द्वारा भजन गायन चलता रहा। रात में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें जेएसपी परिवार के सदस्यों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। परिसर स्थित कॉलोनियों में भी लोगों ने दीपावली की तरह ही इस दिन को मनाया।

जय श्री राम के नारों से गूंज उठा जेएसपी परिसर!

अयोध्या में नवनिर्मित दिव्य मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर दुनियाभर के राम भक्तों ने अद्भुत उत्साह दिखाया। जिंदल स्टील एंड पॉवर के रायगढ़ संयंत्र स्थित मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजन—अनुष्ठान शुरू हो गए। दोपहर में जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई, तब यहां भी विशेष आरती की गई। फिर उत्साहपूर्वक आतिशबाजी भी की गई।

जय श्री राम के नारों से गूंज उठा जेएसपी परिसर!

खैरपुर, कलमी, कुसमुरा, चिराईपानी, कोसमपाली, किरोड़ीमल नगर सहित आसपास के गांवों से आई कीर्तन मंडलियों ने पूरे दिन मंदिर में जेएसपी परिवार के सदस्यों के साथ कीर्तन किया। शाम को पुराने क्लब हाउस मैदान में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने मधुर भजनों के साथ माहौल को और भी भक्तिपूर्ण बना दिया। जेएसपी परिवार के सदस्य भजनों की धुन पर झूमते रहे। साथ ही सभी को प्रसाद वितरण भी किया गया।

अध्यक्ष अनंदिता बंद्योपाध्याय के साथ जिंदल लेडिज क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक आयोजन में हिस्सा लिया। इस अवसर पर जेएसपी के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के साथ पूरी दुनिया में करोड़ों भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। आज के इस विशेष दिन को जेएसपी परिवार ने बेहद खास तरह से मनाया। भगवान की भक्ति भाव से आराधना करते हुए विश्व के कल्याण की कामना की गई।

जय श्री राम के नारों से गूंज उठा जेएसपी परिसर!

नवीन जिंदल ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में की शिरकत
अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के भव्य समारोह में जेएसपी के चेयरमैन नवीन जिंदल ने भी शिरकत की। श्री राम मंदिर न्यास ने उन्हें आमंत्रित किया था, जिसे सहर्ष स्वीकारते हुए नवीन जिंदल 22 जनवरी को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेने के उपरांत भगवान के दर्शन किए। जेएसडब्ल्यू स्टील के चेयरमैन सज्जन जिंदल भी न्यास के आमंत्रण पर कार्यक्रम में शामिल हुए।

ख़बर शेयर करें:

Related News

SECR महाप्रबंधक को मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन: रेलकर्मियों की समस्याओं के निराकरण का मिला आश्वासन

चांपा-रायगढ़ रेलखंड के वार्षिक सुरक्षा निरीक्षण के दौरान SECRMC ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की व्यावहारिक दिक्कतों को प्रमुखता से उठाया।
अक्टूबर 2, 2026

नियमों को ताक पर रखकर फ्लाई ऐश की डंपिंग: महानदी और ग्रामीण जीवन पर गंभीर संकट! समझिए 4 प्वाइंट्स में पूरा खेल

बाढ़ में घुली अडानी पावर की राख, लहलहाती फसलों पर बिछा जहर; NGT से हस्तक्षेप की गुहार लगाने की तैयारी में सारंगढ़ के किसान।
अक्टूबर 2, 2026

पर्यावरण मंत्री के घर से 10 किमी दूर ‘डेथ ज़ोन’ बना NH-49: सड़क वेदांता की ‘मौत वाली धुंध’, अंधा सिस्टम और भारी ट्रेलरों का खौफ

चालू वाशरी के डंपिंग यार्ड ने छीनी कुनकुनी की सांसें। सड़क पर फैला कीचड़ सूखकर बन रहा ज़हरीला बवंडर, दिन के उजाले में भी गायब होती विजिबिलिटी और रात के अंधेरे में रोज़ दांव पर लग रही राहगीरों की जान।
अक्टूबर 1, 2026

फर्जी मालिक बनकर हड़पी पण्डो जनजाति की जमीन: पटवारी, गवाह के बाद अब सुखन राठिया भी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाकर कराई थी रजिस्ट्री

फर्जी पहचान पत्र बनाकर विशेष संरक्षित जनजाति की जमीन गैर-आदिवासी को बेचने के मामले में 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत कापू पुलिस ने की कार्रवाई।
अक्टूबर 1, 2026

आदिवासी जमीन का खेल: 2018 में जो नामांतरण हुआ था खारिज, 2023 में नए अफसर ने किया पास; कलेक्टर ने बैठाई जांच

2018 में नजूल कोर्ट से खारिज हुए आवेदन को 2023 में नए अधिकारी ने दी मंजूरी, बिना अनुमति खरीदी गई थी जमीन
अक्टूबर 1, 2026

17 साल की लड़की ने बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट: सब्बल से मारा, ब्लेड से गर्दन रेता! बोली; ‘मेरा रेप…’

महुआपारा में निर्माणाधीन मकान के चौकीदार की सब्बल और ब्लेड से की गई थी हत्या, आरोपी किशोरी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया।
अक्टूबर 1, 2026

उपभोक्ताओं की शिकायतों से घबराया रायगढ़ बिजली विभाग: व्हाट्सएप ग्रुप ही कर दिया डिलीट

उद्योगों ने लगाया उपकरण जलने और लाखों के नुकसान का आरोप, बिजली विभाग बोला- व्यवस्था सुधारने के लिए डिवीजन स्तर पर बनाए नए ग्रुप
अक्टूबर 1, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति बैठक: पुलिस और प्रशासन की हिदायत- गरबा और डांडिया आयोजनों में बनाए रखें मर्यादा!

प्रशासन ने आयोजकों को दिए निर्देश; विसर्जन नियमों, ध्वनि सीमा और गरबा कार्यक्रमों में मर्यादा बनाए रखने पर रहा जोर
सितम्बर 30, 2026